Hindi News

बड़ी अपडेट, CSIR UGC NET परीक्षा की तारीख घोषित, NTA ने जारी किया शेड्यूल, 28 फरवरी से एग्जाम शुरू, यहाँ देखें 

Published:
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होगी। टाइमटेबल जारी हो चुका है। स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है।
बड़ी अपडेट, CSIR UGC NET परीक्षा की तारीख घोषित, NTA ने जारी किया शेड्यूल, 28 फरवरी से एग्जाम शुरू, यहाँ देखें 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 30 जनवरी को  सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाकर एग्जाम शेड्यूल (CSIR UGC NET Schedule) डाउनलोड कर सकते हैं।

जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए परीक्षा की शुरुआत 28 फरवरी 2025 से होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT) में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।

2 मार्च तक चलेगी परीक्षा

28 फरवरी और 1 मार्च को दो शिफ्टों में सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। 3 मार्च को फिजिकल साइंस विषय के लिए सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी, जो 9 सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।

ये रहा पूरा शेड्यूल 

  • 28 फरवरी 2025, सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक- गणितीय विज्ञान और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और गृह विज्ञान
  • 28 फरवरी, दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक- रासायनिक विज्ञान
  • 1 मार्च सुबह 9 बजे से 12 बजे तक- जीवन विज्ञान
  • 1 मार्च 2025 सुबह दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक -जीव विज्ञान
  • 2 मार्च 2025 सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक- भौतिक विज्ञान।

उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क गठित

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। परीक्षा से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार csirnet@nta.ac.in पर   ईमेल भेज सकते हैं। 011-4075-9000 या 011-6922-7700 पर कॉल भी कर सकते हैं।

public-noticecsir-dec2024exam-schedule
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews