Hindi News

इस दिन शुरू होंगे IAF AFCAT 2026 के लिए आवेदन, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें तारीख और पात्रता 

Last Updated:
 इंडियन एयरफोर्स AFCAT 2026 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। 
इस दिन शुरू होंगे IAF AFCAT 2026 के लिए आवेदन, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें तारीख और पात्रता 

भारतीय वायु सेना ने एएफसीएटी-1 2026 (IAF AFCAT 2026) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होने वाली है । योग्य उम्मीदवार 9 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.edcil.co.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। ऑफलाइन मोड में एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो 9 नवंबर को उपलब्ध होगा। नोटिफिकेशन में सेलेक्शन, वैकेंसी, पात्रता और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को सही ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है। एप्लीकेशन फीस 550 रुपये+जीएसटी है। एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए  उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा

कौन कर सकता है आवेदन?

केवल अविवाहित पुरुष और महिला कैंडिडेट से आवेदन कर सकते हैं। फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।  ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्राउन्ड ड्यूटी टेक्निकल  के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स और मैथमेटिक्स के 12वीं पास होना अनिवार्य है, 50% अंक भी होने चाहिए। साथ ही बीई/बीटेक डिग्री भी होनी चाहिए।  फॉर्म भर सकते हैं। ग्राउन्ड नॉन टेक्निकल पदों के लिए किसी भी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

हर साल दो बार एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू के आधार पर होता है। इसके बाद मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन होता है। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर तैयार किया जाता है।

दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 के पहले  सप्ताह में ट्रेनिंग की शुरुआत एयर इंडिया एयर फोर्स अकादेमी दुदिंगल हैदराबाद में होगी। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और फ्लाइंग टेक्निकल के लिए ट्रेनिंग की अवधि 62 सप्ताह होगी। ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल के लिए ट्रेनिंग की अवधि 50 सप्ताह है। नियुक्ति के बाद  56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। अन्य कई सुविधाएं भी मिलेगी।

IAF-AFCAT-012026-Notification-Out-Apply-Online-for-Air-Force-Common-Admission-Test
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews