इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (IBPS Clerk PET 2026) शुरू हो चुकी है। एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक समुदाय/एक्स सर्विसमैन/PwBD उम्मीदवार जिन्होंने पीईटी का विकल्प चुना था, वे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। लिंक 3 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगा।
आईबीपीएस क्लर्क यानि कस्टमर एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू हुए थे। उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया था। कुल 11403 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें
ऐसे डाउनलोड करें पीईटी कॉल लेटर
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर CSA-XVI सेक्शन पर जाएं।
- अब प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें। लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर PET कॉल लेटर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड और सेव कर लें।
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जल्द
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 10 और 11 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रवेश पत्र अगले सप्ताह कभी भी जारी हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवारों का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, दिशानिर्देश और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। लॉग इन करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है। मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर को आयोजित होगी।
प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। वहीं मुख्य परीक्षा में 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 200 होंगे। इसकी अवधि 125 मिनट होगी। रिजिंग एबिलिटी से जुड़े प्रत्येक सही उत्तर पर 1.5 अंक मिलेंगे। बाकी सभी विषयों के लिए प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।