Hindi News

उम्मीदवार ध्यान दें! अलग होगा IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड और जरूरी गाइडलाइंस जारी

Published:
17 अगस्त से आईबीपीएस पीओ परीक्षा शुरू होने जा रही है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी हो चुके हैं। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए।
उम्मीदवार ध्यान दें! अलग होगा IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड और जरूरी गाइडलाइंस जारी

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक (IBPS PO Exam 2025) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, परीक्षा केंद्र का नाम-पता इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस की उपलब्ध होती है, जिसका पालन अनिवार्य होता है।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के तहत 5208 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे, पहला स्टेज प्रारंभिक परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। वहीं अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। तीनों स्टेज में सफल होना अनिवार्य होगा। प्रारंभिक परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 17, 23 और 24 अगस्त को देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न में क्या अलग होगा?

इस पर परीक्षा का पैटर्न अलग होने वाला है। अंक वितरण में बदलाव किया गया है। क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड सेक्शन के अंक को 35 से घटकर 30 कर दिया गया है। रीजनिंग एबिलिटी को अधिक वेटेज दिया गया है, इसके अंक को 30 से बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। अंग्रेजी भाषा सेक्शन में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। इस साल परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं प्रश्नों की संख्या 100 होगी।  प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।  गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। वहीं प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “सीआरपी पीओ/एमटी-XV प्रीलिम्स एग्जाम” कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।  इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएग। इसे डाउनलोड करें। भविष्य के सन्दर्भ में इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख लें।
  • 24 अगस्त तक की प्रवेश पत्र उपलब्ध रहेंगे

उम्मीदवार क्या करें और क्या नहीं?

  • परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना ना भूलें।
  • प्रवेश पत्र में पासपोर्ट साइज फोटो जरूर चिपकाएं और साथ में एक एक्स्ट्रा फोटोग्राफ रख लें।
  • एग्जामिनेशन सेंटर पर एडमिट कार्ड कलेक्ट नहीं किए जाएंगे, लेकिन इसे सत्यापित किया जाएगा।
  • उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले आवंटित एग्जामिनेशन सेंटर को एक दिन पहले ही विजित कर लें। ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या ना हो।
  • देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।  परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले एग्जामिनेशन सेंटर पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती।
  • उम्मीदवार केवल बॉल पॉइंट पेन लेकर एग्जाम हॉल में प्रवेश कर सकते हैं।
  • प्रिंटेड और रिटन आइटम्स पेपर, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, पेजर, कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • इसके अलावा खाने-पीने की चीजें, मैटेलिक आइटम्स ( अंगूठी, इयररिंग्स, नोज पिन, चैन, बैजेस, आभूषण इत्यादि) के साथ  भी उम्मीदवार एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।