Hindi News

MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, इन दो परीक्षाओं का एग्जाम प्लान और सिलेबस जारी, ऐसे होगा चयन

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, इन दो परीक्षाओं का एग्जाम प्लान और सिलेबस जारी, ऐसे होगा चयन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने सहायक कुलसचिव परीक्षा- 2022 (Assistant Registrar Examination 2022) और डीएसपी रेडियो भर्ती प्रक्रिया के लिए एग्जाम प्लान और सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक हम भी उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़े.. MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, नंबर जारी, पेंशन-जीपीएफ में मिलेगा लाभ

सहायक कुलसचिव परीक्षा- 2022 में कुल 2 खंड होंगे.खंड-अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर का आधार ज्ञान से संबंधित कुल 150 अंक का प्रश्नपत्र होगा। जबकि खंड-ब में विश्वविद्यालय शिक्षा एवं प्रशासन से संबंधित कुल 300 अंक के प्रश्न होंगे। इस प्रकार से कुल 450 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका समय 3 घंटे का होगा एवं साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।

खंड-अ में 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे जबकि खंड-ब में 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे प्रत्येक प्रश्न के लिए 03 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में ऋणआत्मक मूल्यांकन 3R-W प्राप्तांक पद्धति से होगा। जहां R=सही उत्तर ओं की संख्या एवं W=गल उत्तरों की संख्या है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक काटा जाएगा।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 153 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उप पुलिस अधीक्षक रेडियो परीक्षा योजना के अनुसार खंड-अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज से संबंधित सवाल आएंगे। 150 नंबर का पेपर होगा। 3 घंटे का समय मिलेगा। खंड-ब में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 300 नंबर का पेपर होगा। 3 घंटे का समय मिलेगा। इंटरव्यू 50 नंबर का होगा। प्रश्न पत्र योजना, चयन प्रक्रिया और परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया है।

LINK-

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_Assistant_Registrar_Exam_2022.pdf

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_DSP__Radio.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews