Hindi News

MPPSC : उम्मीदवरों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 3 परीक्षाओं पर अपडेट, इंटरव्यू डेट-परीक्षा योजना जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

Written by:Pooja Khodani
Published:
एमपी लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 अंग्रेजी विषय की उम्मीदवारों के साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई है। साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 27-28 फरवरी एवं 3 से 7 मार्च तक आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
MPPSC : उम्मीदवरों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 3 परीक्षाओं पर अपडेट, इंटरव्यू डेट-परीक्षा योजना जारी, विभिन्न  पदों पर होना है भर्ती

MPPSC Recruitment 2026

MPPSC Exam 2024-25: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। वही राज्‍य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। सिलेबस की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में भी उपलब्ध है।

इसके अलावा सहायक प्राध्यापक चयन परीक्षा 2024 के अंतर्गत संस्कृत ज्योतिष एवं संस्कृत साहित्य का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। वही परीक्षा 2022 के अंतर्गत अंग्रेजी विषय के उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी गई है।

सहायक प्राध्यापक चयन परीक्षा 2022

  • लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 अंग्रेजी विषय की उम्मीदवारों के साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई है।उच्च शिक्षा विभाग के लिए “सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) परीक्षा-2022” के कुल-200 (UR-25, SC-29, ST-97, OBC-45, EWS-04) रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
  • उपरोक्त पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 08.10.2024 को घोषित किया गया था। साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 27.02.2025, 28.02.2025 एवं दिनांक 03.03.2025 से 07.03.2025 तक आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
  • उपरोक्त पद के लिए आयोग द्वारा योग्य आवेदकों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट से दिनांक 18.02.2025 से डाउनलोड किए जा सकते है।साक्षात्कार हेतु अर्ह आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

राज्‍य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

  • MPPSC इंदौर द्वारा जारी परीक्षा योजना में बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन एक सत्र में 03 घंटे की अवधि का होगा।
  • खंड (अ) विषय सामान्य अध्ययन से 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे तथा खंड ‘ब’ में सिविल /मेकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय से संबंधित प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • प्रश्न पत्र में खण्ड ‘अ’ तथा ‘ब’ मिलाकर 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंको का होगा, इस तरह प्रश्न पत्र के पूर्णांक 450 अंक होंगे।
  • प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार का होगा। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर हेतु चार विकल्प (A,B,C,D) होंगे। अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक विकल्पों का चयन करने पर उत्तर निरस्त कर दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र के दो खंड होंगे खंड (अ) सामान्य अध्यन के प्रश्न पत्र में 40 प्रतिशत अंक एवं खंड (ब) विषय से संबंधित 40 प्रतिशत अंक पृथक-पृथक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • मध्यप्रदेश के अधिसूचित अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं दिव्यांगजन (PH) श्रेणी के आवेदकों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 10-10 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी।
  • इस प्रकार उक्त श्रेणी के आवेदकों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु प्रत्येक खंड में पृथक-पृथक न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस प्रकार मेरिट दोनों खंडों के अंकों को जोड़कर बनेगी।
  • परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन (3R-W) – प्राप्तांक पद्धति से होगा। {R= सही उत्तरों की संख्या, W = गलत उत्तरों की संख्या} अर्थात् प्रत्येक सही उत्तर के लिये 3 अंक प्रदाय किए जाएँगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • प्रश्न पत्र का खंड ‘अ’ हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा एवं खंड ‘ब’ सिविल / मेकेनिकल /इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

16 फरवरी को राज्य सेवा परीक्षा 2025

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। सभी 52 जिलों में कलेक्टरों को एमपीपीएससी परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हर संभाग में परीक्षा के लिए एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा। प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 11 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।
  • 52 जिलों में एमपीपीएसएसी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।  सामान्य अभिरुचि परीक्षण पेपर दोपहर 02.15 बजे से 4.15 तक होगा। इस बार सबसे ज्यादा सेंटर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर और रतलाम में बनाए जाएंगे।उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते बनाए जाएंगे।

MPPSC: कितने पदों पर होगी भर्ती

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 भर्ती अभियान का लक्ष्य 158 पदों पर भर्ती करना है। परीक्षा के माध्यम से 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक सहित 158 पद भरे जाएंगे। इसमें 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं।

MPPSC Notifications

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_State_Engineering_Service_Exam_2024_Dated_05_02_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Assistant_Professor_English_Exam_2022_Dated_04_02_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_Assistant_Professor_(Sanskrit_Literature)_Exam_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_Assistant_Professor_(Sanskrit_Astrology)_Exam_2024.pdf

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !