Hindi News

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी का मौका, 350 पदों पर निकली भर्ती, 25 अप्रैल तक करें आवेदन 

Published:
ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगेगी। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी का मौका, 350 पदों पर निकली भर्ती, 25 अप्रैल तक करें आवेदन 

ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमारिया के टेन्योर बेस्ड DBW पदों पर भर्ती (Ordnance Factory Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन 25 अप्रैल 2000 26 तक फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें एप्लीकेशन प्रोसेस, चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

नोटिस के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट http://ddpdoo.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सारी जानकारी ब्लॉक लेटर में भरने की सलाह दी गई है। एक हालिया सेल्फ अटेस्टेड फोटोग्राफ चिपकाना होगा। इसके अलावा दो एक्स्ट्रा फोटोग्राफ (पीछे नाम और जन्म तिथि लिखकर) और दस्तावेजों के साथ अटैच करना होगा। आवेदन पत्र को अच्छे से भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर “द चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन कोड- 482005” पर भेजना होगा।

फीस और वैकेंसी 

फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। रिक्त पदों की संख्या 350 है। जनरल के लिए 141, ओबीसी एनसीएल के लिए 52, एससी के लिए 52, एसटी के लिए 70, ईडब्ल्यूएस के लिए 35 और एक्स सर्विसमैन के लिए 35 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (एओसीपी) ट्रेड में एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और एक्स सर्विसमैन को मिलिट्री सर्विस+3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन एनसीवीटीटी परीक्षा में प्राप्त स्कोर और ट्रेड टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर होगा। जिसमें से एनसीटीवीटी परीक्षा का वेज 80% और ट्रेड टेस्ट का 20% होगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर चैनी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि एक साल होगी। जिसे अधिकतम 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। नियुक्ति  के बाद उम्मीदवारों को 19,900 रुपये+डीए वेतन के रूप में हर महीने दिया जाएगा।

69d077b8b7636
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews