Hindi News

पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों पर निकली भर्ती, 12 नवंबर तक करें Apply,  जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Published:
पुलिस कांस्टेबल के 1000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। महिला और पुरुषों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है। 
पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों पर निकली भर्ती, 12 नवंबर तक करें Apply,  जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन की तिथि आगे बढ़ाकर 12 नवंबर 2024 कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफ़िशियल वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जालकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1088 है। जिसमें से महिला उम्मीदवारों के लिए 380 और पुरुषों के लिए 708 पद खाली हैं। 380 पदों में से जनरल के लिए 104, एससी के लिए 85, एसटी के लिए 20, ओबीसी के लिए 72 और ईडब्ल्यूएस के लिए 35 पद रिजर्व हैं। वहीं 708 में से जनरल के लिए 281, एससी के लिए 168, एसटी के लिए 33, ओबीसी के लिए 145 और ईडब्ल्यूएस के लिए 81 पद रिजर्व हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (Himachal Pradesh Police Constable Bharti)

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। फिजिकल स्टैन्डर्ड भी निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के तहत होगा। पहला चरण फिजिकल टेस्ट का होगा, इसमें चयनित उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। दूसरा चरण ऑफलाइन लिखित परीक्षा का होगा। 90 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे हैं। तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन और चौथा मेडिकल टेस्ट का होगा।

ऐसे भरें फॉर्म (Steps to Apply)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर HPPSC Constable भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें। शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकालकर रख सकते हैं।
Advertisements for the recruitment of Police Constables (Male & Female) year 2024
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews