Hindi News

रेलवे ने निकाली 5,349 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स के लिए अच्छा मौका, 23 मार्च तक भरें फॉर्म

Published:
रेलवे ने 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक जल्द एक्टिव होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
रेलवे ने निकाली 5,349 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स के लिए अच्छा मौका, 23 मार्च तक भरें फॉर्म

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrc-wr.com विजिट करना होगा। सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने के बाद ही  आवेदन करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान पर्सनल ईमेल आईडी का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 5349 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिवीजन और विभागों में बांटा गया है। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, प्लंबर, वायरमैन, टर्नर, स्टेनोग्राफर, मशीनीस्ट समेत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

कौन भर सकता है आवेदन?

आयु सीमा:– उम्मीदवार आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 23 मार्च 2026 तक कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

योग्यता:- उम्मीदवारों का दसवीं पास होगा जरूरी है, कम से कम 50% अंक भी होने चाहिए। इसके अलावा एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। जिसका 10वीं या आईटीआई रिजल्ट 18 फरवरी 2026 तक नहीं आया है, उन्हें आवेदन की अनुमति नहीं होगी। ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर भी फॉर्म नहीं भर सकते।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। आईटीआई और कक्षा 10वीं में प्राप्त पर्सेंटेज के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। दोनों को ही समान वैटेज मिलेगा। यदि दो या इससे अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। यदि उम्मीदवारों की जन्मतिथि एक होती है, तो ऐसी स्थिति में जिस उम्मीदवार ने पहले दसवीं पास किया है, उसे वरीयता दी जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews