Hindi News

Railway RPF SI Admit Card 2024 : जारी किया आरपीएफ ने पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Written by:Amit Sengar
Published:
इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें।
Railway RPF SI Admit Card 2024 : जारी किया आरपीएफ ने पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Railway RPF Sub Inspector Admit Card 2024 : आरपीएफ भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों सवाल होंगे। हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया। इसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। इसमें हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काटा जाएगा।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Railway RPF Sub Inspector SI Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews