Hindi News

RRB ALP 2024: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 10 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

Published:
आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल चुका है। जल्द रिजल्ट घोषित होगा। 
RRB ALP 2024: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 10 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

RRB ALP 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आन्सर-की जारी हो चुकी है। उम्मीदवाद रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुल चुका है। एक निर्धारित समय तक प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 26, 27, 28 और 29 नवंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। जिसकी उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। जल्द ही परिणाम घोषित होंगे। चयनित उम्मीदवार सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

10 दिसंबर तक दर्ज करें चुनौती, इतनी है फीस (RRB ALP Objection Window) 

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2024 सुबह 10 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑब्जेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी वेबसाइटों को साझा की लिंक। आपत्ति दर्ज कराने की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ेगी। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति की समीक्षा और समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। फिर फाइनल आन्सर-की जारी होगी। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित होगी। अपडेट्स के नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (RRB ALP Answer Key)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (मध्यप्रदेश क्षेत्र के लिए rrbbhopal.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए आरआरबी एएलपी स्टेज 1 आन्सर-की और ऑब्जेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आन्सर-की का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews