रेलवे भर्ती बोर्ड में आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती (RRB JE 2025) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। वैकेंसी की संख्या में वृद्धि की गई है। अब वैकेंसी की संख्या बढ़कर 2588 हो गई है। जिसमें से जनरल के लिए 1090, एससी के लिए 410, एसटी के लिए 210, ओबीसी के लिए 615 और ईडब्ल्यूएस के लिए 244 पद खाली हैं। इससे पहले इससे पहले 2569 पदों पर भर्ती होने वाली थी।

आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार ऑनलाइन 10 दिसंबर 2025 तक आरआरबी के किसी भी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट +जैसे कि www.rrbcdg.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 12 दिसंबर तक एप्लीकेशन फीस भरने का मौका दिया जाएगा। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 13 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक मिलेगी/ 23 से लेकर 27 दिसंबर तक पात्र उम्मीदवार स्क्राइब  के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होम पेज पर CEN 05 /2025 के ऑप्शन चुनें।
  3. फिर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज क्रीऐट होगा। अब आवेदन पत्र को भरना शुरू करें।
  5. सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेज, फोटोग्राफर और हस्ताक्षर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. फीस पेमेंट करें और फॉर्म जमा करें।
  7.  कंफर्मेशन पेज काडाउनलोड करके जरूर रखें।
  8. भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

आवेदन शुल्क 

  • अनारक्षित उम्मीदवार (जनरल और ओबीसी पुरुष)- 500 रुपये
  • एससी/एसटी/अल्पसंख्यक/ईडब्ल्यूएस/ एक्स-सर्विसमैन/महिला/ ट्रांसजेंडर- 250 रुपये

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी- 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। दोनों ही कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। सीबीटी-1 की अवधि 90 मिनट होगी। सीसीटीवी-2 परीक्षा 120 मिनट की होगी। पहले चरण में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में प्रश्नों की संख्या 150 होगी।

सीबीटी-1 में चार सेक्शन होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। गणित से संबंधित 30, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 25, जनरल साइंस से संबंधित 30 और जनरल अवेयरनेस से संबंधित 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार ही सीबीटी- 2 में शामिल हो पाएंगे।