Hindi News

7 मई से RRB NTPC यूजी परीक्षा शुरू, सीबीटी-1 का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड 

Published:
आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल सीबीटी-1 की तारीख घोषित हो चुकी है। परीक्षा मई-जून में आयोजित होगी। शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड की संभावित तिथि भी सामने आ चुकी है।  
7 मई से RRB NTPC यूजी परीक्षा शुरू, सीबीटी-1 का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी (RRB NTPC Exam 2026) उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 13 अप्रैल को रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीबीटी-1 यानि स्टेज-1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम 7, 8 और 9 मई और 13, 14, 16 और 21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। इससे संबंधित एक नोटिस भी आरआरबी ने जारी किया है। जिसमें शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड की टाइमलाइन बताई गई है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से लेकर 4 दिसंबर 2025 तक जारी थी। वहीं उम्मीदवारों को 7 से लेकर 16 दिसंबर के बीच आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया था। परीक्षा के तहत कुल 3058 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 163 अकाउंट क्लर्क कम- टाइपिस्ट इसके लिए 394, ट्रेंस क्लर्क के लिए 77 और कमर्शियल-कम टिकट क्लर्क के लिए 2424 पद खाली हैँ।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

नोटिस के मुताबिक परीक्षा से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। 7 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 27 से 28 अप्रैल तक सिटी स्लिप जारी हो सकती है। प्रवेश पत्र एग्जाम से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। 7 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 मई तक तक उपलब्ध हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://www.rrbcdg.gov.in/ ) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को ऑरिजिनल आधार कार्ड या वेरीफाइड ई-आधार का प्रिंट आउट लाना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके आधार वेरिफिकेशन करने की सलाह दी गई है। ताकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा रेलवे ने उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट और आधार में नाम और जन्मतिथि मैच होनी चाहिए। फोटोग्राफ, एड्रेस और पिता का नाम भी सही और अपडेटेड होना चाहिए।

कैसे होगा चयन?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल/टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुछ 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में विभाजित होगा।

गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।  प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवारों को ही सीबीटी-2 में शामिल होने की अनुमति होगी, जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews