Hindi News

16 मार्च से RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल

Published:
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 16 से 27 मार्च तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। कुछ जरूरी नियमों का पालन उम्मीदवारों को करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
16 मार्च से RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा (RRB NTPC Exam) देश भर के विभिन्न शहरों में 16 मार्च से शुरू होने वाली है। वहीं इसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची और चार दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी कर दी है, जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट बाद ही सबमिट बटन एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवारों ने आवेदन के समय जो भाषा चुनी है, उसमें प्रश्न पत्र को देख सकते हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए उम्मीदवार मॉक टेस्ट की मदद ले सकते हैं, जिसकी लिंक आरआरआर के सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो चुकी है।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा 

परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं रिपोर्टिंग टाइम 7:30 बजे निर्धारित की गई है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर 4:30 बजे शुरू होगी। गेट 30 मिनट पहले ही बंद कर दिए जाएंगे। 1 घंटा 30 मिनट पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले उम्मीदवारों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए कॉल लेटर के साथ-साथ काम से कम दो मूल वैध पहचान पत्र (जैसे कि आधार कार्ड/ई आधार कार्ड/वोटर आईड कार्ड/पैन कार्ड इत्यादि) ले जाने की सलाह दी जाती है। दो फोटो आईडी पत्र में एक एक फोटो आईडी आवेदन में  के समान होनी चाहिए। पहचान पत्र की फोटो कॉपी लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी लानी होगी, जिसमें उनका चेहरा स्पष्ट दिखे। टोपी और चश्मा भी नहीं होना चाहिए।

इन चीजों पर होगा प्रतिबंध 

परीक्षा परिसर में इलेक्ट्रिक गैजेट जैसे कि मोबाइल फोन, घड़ी, ईयरफोन, ब्लूटूथ सक्षम उपकरण, माइक्रोफोन, हैंड बैंड, कैलकुलेटर, किताब, कॉपी, पेन, कागज, पेंसिल इरेज़र, स्केल, राइटिंग पैड, बेल्ट, हैंडबैग, पर्स, कैमरा, पानी की बोतल और खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एग्जामिनेशन हॉल के अंदर केवल एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी कार्ड को ले जाने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को रफ सीट और पेन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को हाथ या पैरों पर मेहंदी न लगाने की सलाह दी गई है। वरना बायोमेट्रिक पर कैप्चर करने में परेशानी हो सकती है।

इन बातों का भी रखें ख्याल

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा पीसी या इंटरनेट किसी अन्य कार्यक्रम को एक्सेस करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अन्य उम्मीदवारों से बातचीत करने, अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल करने और परीक्षक के साथ दुर्व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कदाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को यूआईडीएआई प्रणाली में आधार को अनलॉक स्थिति में रखने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews