SSC GD Constable Result 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किया सकता है । रिजल्ट के साथ कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी आने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,690 पदों को भरा जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
1MPPSC Recruitment : 80 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से करें अप्लाई, अगस्त में होगी परीक्षा, देखें नोटिफिकेशन
2एयरपोर्ट ऑफ इंडिया ने निकाली 133 पदों पर भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल
3NEET UG 2026 करेक्शन पोर्टल एक्टिव, अहम नोटिस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल
4CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, 27 मार्च तक के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
फरवरी में हुई थी परीक्षा
- एसएससी ने जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 4 से 25 फरवरी, 2025 की अवधि में किया था।आयोग ने 4 मार्च को अस्थाई आंसर की जारी की, और 9 मार्च 2025 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं।
- इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क और भाषा (अंग्रेजी/हिंदी) से प्रश्न पूछे गए थे।परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर शामिल था जिसमें 80 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंकों का था।
- परीक्षा 60 मिनट तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
संशोधित वैकेंसी डिटेल्स :
- सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 16,371
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 16,571
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 14,359
- सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 902
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – 3,468
- असम राइफल्स (AR) – 1,865
- सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) – 132
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – 22
- कुल पदों की संख्या : 53,690
SSC: कैसे किया जाएगा चयन?
- एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी शामिल हैं
- रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी करेगा। कट-ऑफ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार जारी किए जाएंगे।
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षण और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
SC GD Constable Result 2025:ऐसे चेक करें नतीजे
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “SSC GD Result 2025: List of Candidates Qualified for PET/PST” का चयन करें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर (Ctrl + F) खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें।