Hindi News

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने निकाली 11389 पदों पर भर्ती, सैलरी 30 हजार से ज्यादा, 23 मई तक करें आवेदन, जानें एज लिमिट-पात्रता

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 37 साल होनी अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने निकाली 11389 पदों पर भर्ती, सैलरी 30 हजार से ज्यादा, 23 मई तक करें आवेदन, जानें एज लिमिट-पात्रता

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार में मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने सुनहरा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 तक आयोग की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc नर्सिंग या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और बिहार स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव अंक के आधार पर किया जाएगा।

BTSC Staff Nurse Recruitment 

कुल पद: 11389

पदों का विवरण

  • अनारक्षित 3134
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 784
  • पिछड़ा वर्ग 2853
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग 121
  • अनुसूचित जाति 3117
  • अनुसूचित जनजाति 933

आयुसीमा: 01 अगस्त 2024 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र अनारक्षित 37 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित महिला की 40 वर्ष/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ (पुरुष/महिला) अभ्यर्थियों की 40 वर्ष और एससी/एसटी (पुरुष/महिला) की 42 वर्ष आयुसीमा तय की गई है।

योग्यता: स्टाफ नर्स की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स में उत्तीर्ण होना चाहिए। B.Sc. नर्सिंग योग्यताधारी भी आवेदन कर सकते हैं। बिहार परिचारिका निबंधन परिषद्, पटना से निबंधित होना अनिवार्य है।

सैलरी: अपुनरीक्षित वेतनमान- 9300-34800 एंव ग्रेड पे 4600 तथा सातवे पुनीरिक्षत वेतन सरंचना में वेतन स्तर-7 के मुताबिक अभ्यर्थियों को सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क: फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के एससी/एसटी/आरक्षित/अनारक्षित महिला उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और कार्यनुभव के आधार पर चयन होगा। लिखित परीक्षा 75 अंक और अनुभव के 25 अंक होंगे। कुल 100 अंकों में से प्राप्त अंको के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। लिखित परीक्षा की अवधि 100 की होगी। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक होगा। जिसमें 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

BSTC: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले btsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
    यहां रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !