Hindi News

UPSC Exam 2025: यूपीएससी ने बदली कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख, संशोधित कैलेंडर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स 

Published:
यूपीएससी ने संशोधित एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी कर दिया है। कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली गई है। सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित होगी। 
UPSC Exam 2025: यूपीएससी ने बदली कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख, संशोधित कैलेंडर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स 

UPSC Exam Calendar 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने 7 नवंबर गुरुवार को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने कई परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी ने कई भर्ती परीक्षाओं की नई तारीख घोषित कर दी है। एनडीए/एनए-1 और सीडीएस-1 परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। नोटिफिकेशन 11 दिसंबर को जारी होगा आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को होगा। बता दें कि यूपीएससी ईएसई का टाइमटेबल भी जारी हो चुका है। 11 जनवरी 2025 को यूपीएससी एसओ ग्रेड-बी ग्रेट एलडीसीई 2024 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होने वाली है।

यूपीएससी सीएसई परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ (UPSC CSE 2025)

सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा । नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी होगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी तक जारी रहेगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 को किया जाएगा। एग्जाम 5  दिनों तक चलेंगे। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम कैलेंडर (UPSC Recruitment) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर एग्जामिनेशन सेक्शन में दिए गए “Calendar” के लिंक पर क्लिक करें/
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां “Revised-II Annual Calendar 2025” के लिंक पर क्लिक करें/
  • अब एग्जाम कैलेंडर का पीडीएफ स्क्रीन पर खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एनुअल एग्जाम कैलेंडर का प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews