यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी सीआरपीएफ नोटिफिकेशन को स्थगित कर दिया है। वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक 18 फरवरी को अधिसूचना जारी होने वाली थी, आवेदन की अंतिम तारीख 10 मार्च तय की गई थी। इस बात की जानकारी आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। यह कदम प्रशासनिक कारणों से उठाया गया है।
नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया जाएगा। प्रवेश पत्र जुलाई में ही जारी होंगे।
योग्यता और आयु सीमा
यूपीएससी सीआरपीएफ पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी आवेदन की अनुमति होगी। हालांकि उन्हें यूपीएससी के अनुरोध पर आधिकारिक डिग्री या रिजल्ट जमा करना पड़ सकता है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्मतिथि अगस्त 2 अगस्त 2000 से लेकर 1 अगस्त 2005 के बीच के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और केंद्र सरकार के एक्स सर्विसमैन को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/ फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 250 अंक का होगा, इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 200 अंक का होगा, यह डिस्क्रिप्टिव होगा। चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल परीक्षण में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, जो 150 अंक का होगा। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

यूपीएससी सीआईएफएफ भर्ती पर भी अपडेट
यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जीक्यूटिव) एलडीसीई पदों पर भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एग्जाम 8 मार्च 2026 को दो शिफ्टों में देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान पेपर-1 का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान पेपर-2 का आयोजन होगा, जो डिस्क्रिप्टिव होता है।
यहाँ देखें टाइम टेबल






