Hindi News

UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक, अगस्त में मेंस एग्जाम, जानें डिटेल

Published:
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध हो चुकी है। मेंस एग्जाम पर भी अपडेट आई है। आइए जानें कैसे परिणाम चेक कर सकते हैं?
UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक, अगस्त में मेंस एग्जाम, जानें डिटेल

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। यूपीएससी ने सार्वजनिक रूप से मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन विवरण दर्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। प्रीलिम्स का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 8 जून 2025 को आयोजित की गई थी।

पटेल प्रेयकुमार धर्मेशभाई ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर दिव्यांश मीना है। वहीं ऋषभ कबड़वाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे नंबर पर चौधरी विपुलभाई नरसुंगभाई और पाँचवे पर तारासरिया नरेंद्र अरविन्दभाई हैं। टॉप-10 कैंडीडेट्स की लिस्ट में तान्या मालवी, कोरत बंसील पंकज, ध्रुवी अमालिया, सुमित कुमार और मोहिते शुभ विलास का नाम भी शामिल है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर UPSC ESE 2025 Prelims Result के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें आपना नाम और रोल नंबर चेक करें। यदि आपका रोल नंबर इस सूची में शामिल है तो समझें कि आप मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं। भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक 

मुख्य परीक्षा पर क्या है अपडेट? 

यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 को होगा। नोटिस के मुताबिक एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी होंगे। यह परीक्षा में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण होता है। रोल नंबर, नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ समेत कई जानकारी उपलब्ध होती है। बता दें मेंस एग्जाम में दो पेपर्स शामिल होते हैं। पेपर 1 और पेपर-2, प्रत्येक की अवधि 3 घंटे होती हैं। वहीं प्रत्येक पेपर 300 अंक का होता है। मुख्य परीक्षा कुल 600 अंक की होती है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में 3 चरण शामिल होते हैं। अंतिम चरण इंटरव्यू का होता है, इसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

ये रही टॉपर्स लिस्ट

ESEP-25-WR-NamelList-200625-Engl
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews