Hindi News

MP के 3 बेहतरीन फैमिली ट्रिप डेस्टिनेशंस, वीकेंड पर बनाएं प्लान

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
मध्यप्रदेश में फैमिली ट्रिप के लिए कई बेहतरीन डेस्टिनेशंस हैं। पचमढ़ी एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां आप ठंडे मौसम और खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
MP के 3 बेहतरीन फैमिली ट्रिप डेस्टिनेशंस, वीकेंड पर बनाएं प्लान

MP Tourism: किसी भी मौसम में मध्य प्रदेश की कुछ जगह घूमने के लिए बेहद खास बन जाती है। पचमढ़ी और मांडू जैसे हिल स्टेशन जहां हर दिशा में हरी-भरी वादियां और खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं। बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश में घूमने के लिए ज्यादा अच्छी जगह नहीं है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

आप मध्य प्रदेश में भी अपनी छुट्टियां बिताने के लिए एक नहीं बल्कि अनेक ऐसी खूबसूरत जगह पर अपना समय बिता सकते हैं। यह जगह ऐसी है जहां आप अपने पार्टनर, फैमिली या फ्रेंड्स के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं। चलिए फिर बिना देर करते हुए जान लेते हैं कि मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह बेस्ट है।

खजुराहो (Khajuraho)

खजुराहो मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपनी शानदार मूर्तियां और मंदिरों के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यहां की जटिल नक्काशी और शिल्प कौशल इसकी विशेष पहचान बनाती हैं।

बारिश के मौसम में खजुराहो का मौसम ठंडा और सुहावना हो जाता है, जो घूमने का आनंद लेने के लिए एकदम सही है। इस दौरान आप मंदिरों की सैर कर सकते हैं। जहां आपको भारतीय कला और संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। खजुराहो की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर आपको मंत्रमुग्ध कर देगी और आपके मन में एक अद्भुत अनुभव छोड़ जाएगी।

ओरछा (Orchha)

ओरछा, मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है जो अपने भव्य किलों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह राजा महाराजाओं की महाकल्पना का प्रतीक है। जहां आपको ऐतिहासिक विरासत का अनुभव मिलेगा।

बारिश के मौसम में ओरछा का वातावरण शांत और मनमोहक हो जाता है। जिससे यहां घूमने का आनंद दोगुना हो जाता है। आप यहां के किलों और महलों की सैर कर सकते हैं, जो आपको इतिहास की अनकही कहानी सुनाते हैं। इसके अलावा ओरछा की नदी में नाव की सवारी का आनंद लेना एक बेहतरीन अनुभव है, जो आपको इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ता है। ओरछा वास्तव में एक ऐसा स्थान है, जहां प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

मांडू (Mandu)

मांडू, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है जो अपने भव्य किलों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल बारिश के मौसम में विशेष रूप से आकर्षक हो जाता है। जब इसका वातावरण शांत और मनमोहक हो जाता है।

मांडू की यात्रा के दौरान आप यहां के प्रसिद्ध किलों जैसे की धार के किले, बाज बहादुर का महल और रानी रूपमती का महल देख सकते हैं। इसके अलावा आप नाव की सवारी का आनंद लेकर मांडू की प्राकृतिक सुंदरता का भी अनुभव कर सकते हैं। यह स्थान इतिहास प्रेमियों और प्रकृति के शौकीनों के लिए एक आदर्श जगह है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews