Hindi News

पानी में समा चुके हैं दुनिया के ये 5 शहर, जलवायु परिवर्तन बन रहा कारण

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बढ़ते प्रदूषण के कारण जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है, जिस कारण समुद्र का स्तर भी बढ़ रहा है और इसका असर मौसम पर भी देखने को मिल रहा है।ग्लेशियर भी धीरे-धीरे पिघल रहे हैं।
पानी में समा चुके हैं दुनिया के ये 5 शहर, जलवायु परिवर्तन बन रहा कारण

Cities are Completely Underwater : आज हम आपको दुनिया के उन शहरों के बारे में बताएंगे, जो पानी में डूब गए हैं, जिनका नाम शायद ही बहुत कम लोगों को पता होगा। जिसके बारे में जानना चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षा में सवाल पूछे जाने पर छात्र इसका उत्तर बता सकते हैं।

अमूमन सभी लोग घर पर टीवी और मोबाइल दिन भर चलाते रहते हैं। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह की चीजें जानने और देखने का मौका मिलता है।इनमें से कुछ ऐसी अनोखी चीजें होती हैं, जिन्हें सुनकर सभी आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

जलवायु परिवर्तन है कारण

अक्सर आपने ऐसी बातें सुनी होंगी कि कुछ सालों में धरती समुद्र में विलीन हो जाएगी। बढ़ते प्रदूषण के कारण जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है, जिस कारण समुद्र का स्तर भी बढ़ रहा है और इसका असर मौसम पर भी देखने को मिल रहा है।ग्लेशियर भी धीरे-धीरे पिघल रहे हैं। ऐसे में आए दिन खबरों के माध्यम से यह सुनने को मिलता है कि प्राकृतिक आपदा के कारण काफी ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं, दुनिया के कई ऐसे शहर हैं, जिन्हें लेकर यह भविष्यवाणी की गई है कि वे शहर 2050 तक डूब जाएंगे, लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं जो पहले ही डूब चुके हैं।

जानें उन शहरों के नाम

  • साल 2002 के बाद इटली का बाया शहर पानी में डूब गया। इसका अधिकांश हिस्सा धीरे-धीरे धंसता चला गया, जिस कारण इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
  • मिस्र का थोनिस हेराक्लिओन शहर भी पानी में डूब चुका है, जो नील डेल्टा में स्थित था। समुद्र के किनारे होने के कारण यह लोगों के आकर्षण का केंद्र था, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण शहर जलमग्न हो चुका है।
  • इसके अलावा, इंग्लैंड का डवेंट गांव भी पानी में समा गया था। यह साल 1945 की घटना है, लेकिन कभी-कभार भीषण गर्मी पड़ने से जलस्तर कम हो जाता है, जिससे गांव के कुछ अवशेष नजर आने लगते हैं।
  • पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र विला एपेक्यूएन भी पानी में डूब चुका है। यहां हमेशा लोग घूमने के ख्याल से आते थे, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण यह शहर 1985 में डूब गया।
  • Jamaica का पोर्ट रॉयल भी सुनामी में डूब चुका है। दरअसल, इस शहर को लुटेरों के कारण जाना जाता है। साल 1962 में यहां सबसे पहले भूकंप आया था, जिसके बाद सुनामी आई, जिससे शहर तबाह हो गया और इसका दो तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews