Hindi News

Facebook से इस तरह करें लाखों तक की कमाई! जानें 1000 व्यूज पर मिलते हैं कितने रुपये?

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
फेसबुक अब सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि लाखों लोगों की कमाई का जरिया बन गया है। रील्स और वीडियो के व्यूज, एड्स, ऑडियंस लोकेशन और एंगेजमेंट से इनकम तय होती है।
Facebook से इस तरह करें लाखों तक की कमाई! जानें 1000 व्यूज पर मिलते हैं कितने रुपये?

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसने Facebook का नाम न सुना हो। यह सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। यह नेटवर्क आज लगभग हर देश, हर भाषा और हर उम्र के लोगों तक पहुंच चुका है। भारत जैसे देश में तो फेसबुक की पकड़ इतनी मजबूत है कि गांव-गांव तक इसके यूजर मिल जाते हैं। यहां लोग न सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, बल्कि बिजनेस प्रमोशन भी करते हैं। लोग अब इसे सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि कमाई का जरिया मान रहे हैं। आलम यह है कि नौकरी छोड़कर फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।

फेसबुक अब सिर्फ एक सोशल नेटवर्किंग साइट नहीं रही, बल्कि यह लाखों लोगों की कमाई का जरिया बन चुकी है। हालांकि, यहां कमाई का रास्ता आसान नहीं है। आपको लगातार मेहनत करनी होगी। अगर आपकी रील्स या वीडियो वायरल हो जाएं तो 1,000 व्यूज पर होने वाले कुछ रुपये ही लाखों में बदल सकते हैं।

ऐसे होती है कमाई

फेसबुक पर कमाई शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपना अकाउंट मॉनेटाइज करना पड़ता है। इसके बाद आपके वीडियो पर आने वाले व्यूज, लाइक्स, शेयर और कमेंट्स आपकी इनकम तय करते हैं, लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है फेसबुक सिर्फ व्यूज गिनकर पैसे नहीं देता, बल्कि कई फैक्टर्स को मिलाकर आपकी कमाई तय होती है। बता दें कि सिर्फ वीडियो अपलोड कर देने से पैसा नहीं मिलेगा। क्रिएटर्स को लगातार मेहनत करनी पड़ती है और ऐसा कंटेंट बनाना होता है जो लोगों को आकर्षित करे।

फैक्टर्स

  • वीडियो पर मिलने वाले एड्स और उन पर क्लिक
  • ऑडियंस का देश यानी आपके वीडियो कहां देखे जा रहे हैं
  • एंगेजमेंट मेट्रिक्स जैसे लाइक्स, कमेंट्स और शेयर
  • आपके कंटेंट की क्वालिटी और सब्जेक्ट

1000 व्यूज पर कमाई

सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर फेसबुक 1000 व्यूज पर कितना पैसा देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक हर 1,000 व्यूज पर लगभग 2 से 10 डॉलर तक की कमाई देता है। भारतीय करेंसी में यह लगभग 175 रुपये से 879 रुपये तक होता है। हालांकि, यह आंकड़ा हर किसी के लिए समान नहीं होता। यह आपकी ऑडियंस की लोकेशन, कंटेंट की क्वालिटी और एंगेजमेंट पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर आपके वीडियो ज्यादातर भारत में देखे जा रहे हैं, तो कमाई थोड़ी कम होगी, लेकिन अगर यही वीडियो अमेरिका, यूरोप या अन्य विकसित देशों में ज्यादा देखे जा रहे हैं, तो आपकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है।

2025 में बढ़ाई कमाई

इस साल फेसबुक ने अपने Reels Program को और बेहतर किया है। अब हाई-परफॉर्मिंग कंटेंट पर 15 से 50 रुपये प्रति 1000 व्यूज तक की कमाई हो सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपकी रील्स वायरल होती हैं और लाखों-करोड़ों लोग उन्हें देखते हैं, तो आपकी कमाई भी उसी हिसाब से आसमान छू सकती है। अगर आपके वीडियो पर ज्यादा एड्स चलते हैं और लोग उन पर क्लिक भी करते हैं, तो आपकी इनकम तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में क्रिएटर्स अब सिर्फ मजेदार कंटेंट ही नहीं, बल्कि ब्रांड कोलैबोरेशन और स्पॉन्सर्ड कंटेंट पर भी जोर दे रहे हैं।

फेसबुक लाइव

इसके अलावा, फेसबुक पर लाइव वीडियो और फैन सब्सक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी कमाई का जरिया है। लाइव वीडियो में दर्शक सीधे क्रिएटर को स्टार्स या डोनेशन भेज सकते हैं, जबकि सब्सक्रिप्शन मॉडल से हर महीने नियमित इनकम मिलती है। भारत में करोड़ों लोग हर दिन फेसबुक स्क्रॉल करते हैं और रील्स देखते हैं। ऐसे में यहां के क्रिएटर्स के लिए यह प्लेटफॉर्म एक बड़ा अवसर है। छोटे शहरों और गांवों से भी युवा अब कंटेंट क्रिएटर बनकर न सिर्फ नाम कमा रहे हैं, बल्कि लाखों रुपये भी कमा रहे हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews