Hindi News

होंठों की डार्क पिगमेंटेशन को कहें अलविदा, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये काम

Written by:Bhawna Choubey
Published:
होंठों की डार्क पिगमेंटेशन को कहें अलविदा, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये काम

चेहरे की खूबसूरती में होंठों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। होंठ अगर फटे, रूखे या पिगमेंटेड (Lip Pigmentation) हों तो पूरी मुस्कान फीकी लग सकती है। महिलाओं के लिए यह एक आम परेशानी है, जिससे वे अक्सर शर्मिंदगी महसूस करती हैं। बहुत से लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वह हमेशा कारगर हों।

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है की कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर महिलाएं अपने होठों की झाइयों और लिप पिगमेंटेशन को कम कर सकती हैं। नियमित देखभाल और सही तरीके से घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने से होंठ मुलायम, गुलाबी और सुंदर बन सकते हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने होंठों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

होंठों को एक्सफोलिएट करना जरूरी

लिप पिगमेंटेशन कम करने का सबसे पहला कदम है होंठों को एक्सफोलिएट करना। जब होंठों पर मृत त्वचा और टैनिंग जमा हो जाती है, तो वे फीके और काले दिखने लगते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, आप एक हफ्ते में 1-2 बार हल्के हाथों से होंठों को स्क्रब करें।

इसके लिए घर में आसानी से उपलब्ध चीनी और शहद का मिश्रण बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के हाथों से मसाज करने से होंठों की टैनिंग दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इसका नियमित इस्तेमाल होंठों को मुलायम और प्राकृतिक गुलाबी रंग देने में मदद करता है।

तेल और प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग से होंठों को सॉफ्ट बनाएं

एक और आसान और असरदार उपाय है बादाम या नारियल का तेल। रोज रात सोने से पहले तेल लगाकर सोने से होंठों की ड्राइनेस दूर होती है और वे मुलायम बनते हैं। इसके अलावा घर पर घी और मलाई को मिक्स कर भी होंठों पर लगाया जा सकता है। यह मिश्रण होंठों की नमी बनाए रखता है और झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। एक्सपर्ट वर्षा का कहना है कि यह उपाय खासकर उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें लिप पिगमेंटेशन की वजह से परेशानी होती है।

सावधानियां और डॉक्टर की सलाह

इन घरेलू उपायों को आजमाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करना जरूरी है। यदि किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस होती है, तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।
यदि इन उपायों के बावजूद फर्क नहीं दिख रहा है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या स्किन एक्सपर्ट से संपर्क करना सही रहेगा। विशेषज्ञ की सलाह से आप होठों के लिए उचित ट्रीटमेंट चुन सकती हैं और लंबे समय तक प्राकृतिक रंग और मुलायमपन बनाए रख सकती हैं।

लिप पिगमेंटेशन बढ़ने के कारण और रोकथाम

होंठों का काला या पिगमेंटेड होना कई कारणों से हो सकता है। धूप, धूम्रपान, कॉफी या चाय का अधिक सेवन, गलत लिप बाम या रासायनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल लिप पिगमेंटेशन बढ़ा सकते हैं। एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि इन कारणों से बचकर और नियमित देखभाल करके आप अपने होठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी और सुंदर बना सकती हैं। सही मॉइस्चराइजिंग, एक्सफोलिएशन और तेल लगाने की आदत बनाकर होठों की खूबसूरती बनाए रखना आसान है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews