Hindi News

दुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत सुनकर अमीर भी सोच में पड़ जाएं! इतने में खरीद सकते हैं लग्जरी बंगला

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आपने अक्सर अदरक वाली चाय ज्यादा लोगों को पीते हुए देखी होगी। यह दिमाग को ठंडक पहुंचाने के साथ ही लोगों के मूड को रिफ्रेश करता है, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
दुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत सुनकर अमीर भी सोच में पड़ जाएं! इतने में खरीद सकते हैं लग्जरी बंगला

AI generated

भारत हो या दुनिया का कोई भी देश चाय प्रेमी आपको हर जगह पर मिल जाएंगे। एक से बढ़कर एक वैरायटी वाली चाय लोगों के सर दर्द को कम करने के साथ-साथ उन्हें फुर्तीला भी बनता है। चाय पर लोग शायरियां लिखते हैं। लोग इसे अपनी पहली पसंद बताते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो बिना चाय पिए बिस्तर भी नहीं छोड़ते। अमूमन हर गली मोहल्ले में चाय की टपरी दिख जाएगी, जहां सुबह हो या शाम लोगों की जमघट देखने को मिलती है। यहां पर लोगों को कई तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलता है, जहां पर कामकाज की बात से लेकर अन्य कई विषयों पर बातचीत करते हैं।

आपने अक्सर अदरक वाली चाय ज्यादा लोगों को पीते हुए देखी होगी। यह दिमाग को ठंडक पहुंचाने के साथ ही लोगों के मूड को रिफ्रेश करता है, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

दा होंग पाओ चाय

दरअसल, इस चाय का नाम दा होंग पाओ चाय है, जो कि चीन के वही माउंटेंस में पाई गई थी। यह एक रेयर ऊलंग चाय है इस चाय को लिक्विड गोल्ड जैसा माना जाता है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा है। इसकी खुशबू और मीठा स्वाद इसे सबसे अलग बनाती है। बेहद अनोखी आर्किड खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचती है।

चाय की रानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस चाय की कटाई आखरी बार साल 2005 में की गई थी। तब से इसकी कीमत में और भी ज्यादा वृद्धि हो चुकी है। चाय प्रेमियों के लिए एक अनोखा और बेहतरीन स्वाद हो सकता है। इसके पौधे बहुत ही सीमित मात्रा में पाए जाते हैं, जिस कारण इसकी कीमत करोड़ों में है। बता दें कि दा होंग पाओ चाय को चाय की रानी भी कहा जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews