Hindi News

इन मौकों पर बच्चों को अकेला छोड़ने की ना करें गलती, बढ़ सकती है परेशानियां

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
बच्चों के जीवन में कुछ ऐसे अहम पल होते हैं जब उन्हें माता-पिता के सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर पेरेंट्स उनका साथ नहीं देते, तो उनकी मानसिक स्थिति और भी खराब हो सकती है। जानें किस हालात में बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
इन मौकों पर बच्चों को अकेला छोड़ने की ना करें गलती, बढ़ सकती है परेशानियां

Parenting Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता के पास बच्चों के लिए ज्यादा समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ऑफिस में काम के दबाव और घर में अपनी जिम्मेदारियों के कारण, माता-पिता बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं।

बच्चे भी जब अपने माता-पिता को इतना ज्यादा व्यस्त देखते हैं, तो वह भी खुलकर उनसे बात नहीं कर पाते हैं। अक्सर जब बच्चे किसी मुसीबत में फंस जाते हैं या किसी समस्या का सामना करते हैं, तो वह अपने आप को अकेला महसूस करते हैं, क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता का सपोर्ट सही समय पर नहीं मिल पाता।

माता-पिता का सपोर्ट (Parenting Tips)

बच्चों को अक्सर अपने माता-पिता की सबसे ज्यादा जरूरत तब महसूस होती है, जब वह स्कूल की किसी बात को लेकर तनाव महसूस करते हैं या फिर अपने दोस्त को लेकर किसी समस्या में रहते हैं।

सिर्फ परेशानी या मुसीबत की बात ही नहीं है, बल्कि कई बार बच्चे अपनी खुशी और सफलता को भी माता-पिता से शेयर करना चाहते हैं। लेकिन जब उन्हें लगता है की माता-पिता के पास उनके लिए समय नहीं है, तो वह निराश हो जाते हैं। इस आर्टिकल में आज हम जानेंगे कि बच्चों को माता-पिता के सपोर्ट की कब-कब बहुत जरूरत होती है।

जब बच्चे खुद पर विश्वास खोने लगें

जब बच्चों को खुद पर भरोसा नहीं होता है, या दिन पर दिन उनका आत्मविश्वास कम होता जाता है, तो ऐसी स्थिति में माता-पिता को बच्चों को सपोर्ट करना चाहिए।

बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए उनसे उनकी मन की बात पूछनी चाहिए, साथ ही साथ जीवन की मुश्किलों का सामना करने का बेहतर तरीका भी बताना चाहिए।

बच्चों के डर को समझें

जब बच्चों को किसी काम या फिर किसी चीज को लेकर डर लगता है तो ऐसे समय में माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को सपोर्ट करें और उनके मन का डर खत्म करें।

माता-पिता के सपोर्ट से बच्चों का डर खत्म होता है और वह सुरक्षित महसूस करते हैं। बच्चों को लगेगा कि उनके मम्मी-पापा उनके साथ है तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।

जब बच्चा स्कूल में परेशान हो

जब बच्चों को स्कूल में कोई परेशान करता है, या फिर जब बच्चे स्कूल के काम को लेकर तनाव में रहते हैं, तो ऐसी स्थिति में माता-पिता का सपोर्ट बच्चों के लिए बहुत जरूरी होता है।

माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों के पास रहें, उनकी परेशानी को समझें और उन्हें समस्या से निकलने का हल बताएं। माता-पिता के सपोर्ट से बच्चों को हमेशा यह महसूस होगा, कि वह अकेले नहीं है उनके मम्मी पापा उनके साथ है।

नए काम के डर को दूर करें

जब बच्चा किसी नए काम को शुरू करना चाहता है, तो ऐसे में माता-पिता का सपोर्ट उसके लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब भी हम कुछ नया शुरू करते हैं, तो जरूरी नहीं है कि उसका रिजल्ट अच्छा ही आए, कई बार बेकार रिजल्ट भी आ सकता है।

ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि रिजल्ट चाहे कुछ भी हो बच्चों ने जो शुरुआत की है उसके लिए उन्हें सपोर्ट करें। उनकी कोशिशों की तारीफ करें।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews