Hindi News

Personality Test: नाखूनों के रंग से खुलेंगे व्यक्तित्व के राज, पता करें किसी का भी स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व है, जो उसे लोगों के बीच पहचान दिलाने का काम करता है। चलिए आज हम आपको नाखूनों के रंग के आधार पर व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं।
Personality Test: नाखूनों के रंग से खुलेंगे व्यक्तित्व के राज, पता करें किसी का भी स्वभाव

Personality Test: अपने कार्यस्थल पर, ऑफिस या दुकान जहां भी हम जाते हैं। वहां हमारी मुलाकात अलग-अलग लोगों से होती है। यह सभी लोग व्यक्तित्व और व्यवहार में अलग-अलग होते हैं। किसी का बात करने का तरीका हमें अच्छा लगता है तो किसी के कामकाज करने का तरीका पसंद आता है। कुल मिलाकर हम व्यक्ति को उसके स्वभाव और आदतों की वजह से पहचानते हैं।

जब हमें किसी व्यक्ति का दूसरे के सामने जिक्र करना होता है तो हम यही बोलते हैं कि वह जो ऐसे बोलता है या वही जो ऐसे काम करता है। अगर हमें किसी व्यक्ति के बारे में कुछ जानना है तो हम उसके शरीर के अंगों के आकार के आधार पर सब कुछ पता कर सकते हैं।

नाखून से व्यक्तित्व (Personality Test)

अब तक हमने आपको हाथ, पैर नाक, आंख, कान के आकार के आधार पर व्यक्तित्व की जानकारी दी है। इन चीजों के अलावा अगर हम चाहे तो किसी भी व्यक्ति के नाखूनों को देखकर आसानी से उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकते हैं। नाखूनों का जो रंग होता है वह पर्सनैलिटी में छिपे हुए गुणों को उजागर करने का काम करता है। चलिए आज इस बारे में जानते हैं।

गुलाबी नाखून

कुछ लोगों के नाखूनों का रंग गुलाबी होता है। इन्हें अपने जीवन में खूब सफलता तरक्की की प्राप्ति होती है। यह कभी भी प्रयास करना नहीं छोड़ते और जीवन के हर मोड़ पर इन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है। यह स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। घर, परिवार ,दोस्तों और कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार से ये अलग पहचान हासिल करते हैं।

लाल नाखून

कुछ लोगों के नाखूनों का रंग लाल होता है। इस तरह के लोगों को अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर से बहुत प्यार मिलता है। यह लोग सुख और संपन्नता के साथ अपना जीवन गुजारते हैं। इनके अंदर धैर्य बिल्कुल भी नहीं होता और यह बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। हालांकि, यह गुस्सा ज्यादा देर नहीं टिकता और यह नॉर्मल हो जाते हैं।

पीला रंग

कुछ लोगों के नाखूनों का रंग पीला होता है। इस तरह के लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इनके अंदर मनी मैनेजमेंट की कमी होती है, जिस वजह से यह आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। इन्हें सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

सफेद नाखून

कुछ लोगों के नाखून बिल्कुल सफेद होते हैं। इस तरह के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता कमाल की होती है। अगर यह एक बार कोई काम करने की ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। यह धैर्य से भरपूर होते हैं और किसी भी निर्णय पर जल्दबाजी में नहीं पहुंचते।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !