Hindi News

Personality Test: कलाई का आकार बताएगा व्यक्ति का नेचर, आसानी से जानें व्यक्तित्व के राज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति को हम उसके स्वभाव के आधार पर पहचानते हैं। वह हमसे किस तरह से बात करता है और अपने आसपास का माहौल किस तरह का बनाकर रखता है। इन चीजों से हमें व्यक्तित्व की जानकारी मिलती है। चलिए आज कलाई से व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।
Personality Test: कलाई का आकार बताएगा व्यक्ति का नेचर, आसानी से जानें व्यक्तित्व के राज

Personality Test: हमारे आसपास रहने वाले हर व्यक्ति के स्वभाव के साथ उसकी शारीरिक बनावट भी अलग है। कोई लंबा है तो किसी का कद छोटा होता है कोई मोटा तो कोई दुबला रहता है। कई बार हम स्वभाव के अलावा व्यक्ति को उसकी कद काठी से भी पहचानते हैं। हमारे लिए किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के विश्लेषण का तरीका अच्छा वो जो लंबा है, अच्छा जिसकी हाइट छोटी है कुछ इस तरह का हो जाता है।

स्वभाव से तो हम अक्सर व्यक्तित्व के बारे में जानने का प्रयास करते हैं, लेकिन शरीर की बनावट को अगर समझ लिया जाए तो उससे भी व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हमारी आंख, नाक, कान, हाथ, पैर सब कुछ व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करते हैं।

कलाई से व्यक्तित्व (Personality Test)

आंख, नाक, कान, हाथ पैर के आधार पर हमने आपके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी है। अगर हम चाहें तो कलाई की बनावट के आधार पर भी किसी को भी पहचान सकते हैं। मोटी, पतली और अलग-अलग आकार की कलाई व्यक्तित्व में छुपे गुणों को उजागर करती है। चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

पतली कलाई

कुछ लोगों की कलाई का आकार काफी पतला होता है। यह लोग भावुक किस्म के होते हैं। उनकी सबसे बड़े विशेषता इनकी भावुकता ही होती है। यह बहुत जल्दी लोगों के साथ घुल मिल जाते हैं और उन्हें अपना मान लेते हैं। अपनेपन की इस आदत की वजह से इन्हें कई बार धोखा भी मिल जाता है।

चौड़ी कलाई

कुछ लोगों की कलाई का आकार चौड़ा होता है। अपने परिवार से इन्हें भरपूर प्रेम मिलता है और यह सबके चहेते होते हैं। यह दृढ़ निश्चय से भरे होते हैं और हर काम अच्छी तरह पूरा करते हैं। यह किसी भी चीज को बहुत अच्छी तरह से समझने की कोशिश करते हैं। इनमें स्वाभिमान काफी ज्यादा होता है।

मोटी कलाई

कुछ लोगों की कलाई का आकार मोटा होता है। इस तरह के लोग खुले दिल के होते हैं और सबको साथ लेकर चलना पसंद करते हैं। इनका खुशमिजाज व्यक्तित्व इन्हें लोगों के बीच प्रसिद्धि दिलाने का काम करता है। इन्हें कभी गुस्सा नहीं आता बल्कि यह सबको हंसाने का काम करते हैं। यह अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। किसी भी चीज का तनाव न लेकर की खुशी से सब कुछ करना पसंद करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews