Hindi News

1 या 2 नहीं बल्कि 3 देशों की सीमा को छूता है भारत का ये राज्य, जानें इसकी विशेषता

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
भारत के नॉर्थ ईस्ट में एक ऐसा राज्य स्थित है, जो कि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन देशों की सीमा को छूता है। इस राज्य की सुंदरता देखने लायक है, यहां विश्वभर के लोग घूमने पहुंचते हैं।
1 या 2 नहीं बल्कि 3 देशों की सीमा को छूता है भारत का ये राज्य, जानें इसकी विशेषता

Which State of India is called Land of Monasteries : भारत का हर एक राज्य और शहर अलग-अलग विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। कुछ राज्य ऐसे हैं जो विश्व भर में फेमस हैं, तो कुछ राज्य ऐसे हैं जिनकी सीमाएं दूसरे देशों से जुड़ी हैं। यहां की संस्कृति, विविधता, खान-पान सब बहुत खास हैं।

भारत में एक ऐसा राज्य भी है, जो मठों की भूमि कहलाता है और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह एक नहीं दो नहीं, बल्कि तीन देशों से घिरा हुआ है। जी हां! सामान्य ज्ञान के लिहाज से इस सवाल का जानना जरूरी है। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ऐसे सवालों का जवाब पता होना जरूरी है।

सिक्किम (Sikkim)

दरअसल, इस राज्य का नाम सिक्किम है, जो भारत के नॉर्थ ईस्ट में स्थित है। इस राज्य की खासियत यह है कि इसकी सीमाएं तीन देशों कि सीमाओं को छूती हैं, जिनमें भूटान, नेपाल और चीन शामिल है। इसके अलावा, सिक्किम ऑर्गेनिक खेती करने वाला भारत का पहला राज्य है।

मठों की भूमि

सिक्किम को मठों की भूमि भी कहा जाता है, जिसकी राजधानी गंगटोक है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। ऊंचे पहाड़ और घाटियों पर वसा यह राज्य काफी सुंदर है। सिक्किम में रूमटेक मठ सबसे प्रमुख है, जिसे तिब्बती बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसके अलावा, एंज़ो मठ और पीली मठ है। यहां बौद्ध धर्म के अभ्यास के महत्वपूर्ण केंद्र बनाए गए हैं, जहां बौद्ध धर्म की शिक्षा और अभ्यास का प्रचार-प्रसार किया जाता है। ययह मठ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का स्थल है। सालों भर यहां पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।

करें एक्सप्लोर

यहां के खान-पान, रहन-सहन, भाषा और बाकी अन्य राज्यों से काफी अलग हैं, जो कि टूरिस्ट को काफी ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में, यदि आप सिक्किम एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या फिर पार्टनर के साथ यहां जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews