Hindi News

भारत के इस राज्य में होता है आम का सबसे ज्यादा उत्पादन, यहां के स्वाद का हर कोई है दीवाना! दुनिया भर में है डिमांड

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बंगानापल्ले, जर्दालू आम, नीलम और तोतापुरी सहित चौसा आम बहुत ज्यादा फेमस है। इनकी डिमांड अमेरिका, लंदन सहित अन्य बहुत सारे देशों में है।
भारत के इस राज्य में होता है आम का सबसे ज्यादा उत्पादन, यहां के स्वाद का हर कोई है दीवाना! दुनिया भर में है डिमांड

गर्मी का सीजन शुरू होते ही आम (Mango) की बिक्री शुरू हो जाती है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है, मार्केट में 3 से 4 महीने जमकर आम की खरीदारी की जाती है। बाजार में तरह-तरह के मीठे और रसीले आम पाए जाते हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो 1000 से अधिक किस्म की आम पाई जाती है, जिसमें विटामिन, पोटेशियम, फाइबर सहित एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें कैलोरी भी अधिक होता है, जो शरीर को ताकत प्रदान करती है।

आम को लोग खाने के साथ-साथ इसका चटनी भी बनाते हैं। कच्चे आमों का अचार, खटाई आदि डालते हैं। इसके अलावा, आम से जूस पीते है और आइसक्रीम भी जमाकर खाते हैं। भारत के कई राज्य और शहर आमों के लिए प्रसिद्ध है।

पूरे देश में की जाती है खेती

भारत का राष्ट्रीय फल भी आम है, जिसकी खेती लगभग पूरे देश में की जाती है। पूरी दुनिया की बात करें तो भारत में सबसे अधिक आम का उत्पादन किया जाता है। हर साल लगभग 2 करोड़ टन से अधिक आम का उत्पादन यहां पर होता है। आज हम भारत के उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा आम का उत्पादन किया जाता है, जिससे आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है और यहां के आम लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

दरअसल, इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश है, जहां सबसे ज्यादा आम की खेती की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हर साल यहां करीब 2.7 लाख हेक्टेयर में आम की खेती होती है जिससे 45 लाख टन आम का उत्पादन होता है यहां के दशहरी और बनारस का लंगड़ा आम विश्व भर में प्रसिद्ध है इसके अलावा लखनऊ फतेहपुर उन्नाव बनारस बाराबंकी और प्रतापगढ़ सहित अन्य कई जिलों में आम की खेती की जाती है।

ये राज्य टॉप 5 की लिस्ट में शामिल

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित तमिलनाडु में सबसे अधिक आम का उत्पादन किया जाता है। यह सभी राज्य आम के उत्पादन में टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है। जिनमें बंगानापल्ले, जर्दालू आम, नीलम और तोतापुरी सहित चौसा आम बहुत ज्यादा फेमस है। इनकी डिमांड अमेरिका, लंदन सहित अन्य बहुत सारे देशों में है।

हजारों साल पुराना है इतिहास

करीब 5000 साल पहले भारत में आम की खेती शुरू की गई थी। भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग किस्म के आम की खेती होती है, जिसका अपना अलग टेस्ट और फ्लेवर होता है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात सहित अन्य कई प्रमुख राज्य हैं, जहां से आम का उत्पादन सबसे अधिक मात्रा में होता है। यहां दशहरी, अल्फांसो, लंगड़ा, चौसा जैसी प्रसिद्ध आमों की किस्में पाई जाती हैं। जिसे हर वर्ग के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews