Hindi News

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों को 1 नवंबर को मिलेगा तोहफा! 3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, एरियर का भी लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
पेंशनरों की महंगाई राहत दो प्रतिशत वृद्धि के बाद संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर मोहन सरकार कर्मचारियों का भी 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
मध्य प्रदेश: कर्मचारियों को 1 नवंबर को मिलेगा तोहफा! 3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, एरियर का भी लाभ

MP Employees DA Hike : मध्य प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जल्द महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है। खबर है कि 4.50 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत में वृद्धि के बाद मोहन सरकार राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में है।संभावना है कि एक नवंबर को प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में सीएम मोहन यादव डीए की नई दरों का ऐलान कर सकते है ।इससे पहले मई महीने में 3 फीसदी डीए बढ़ाया गया था।

मध्य प्रदेश: 3 फीसदी बढ़ेगा डीए, 4 महीने का एरियर मिलेगा

वर्तमान में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जनवरी 2025 से 55 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है और अब जुलाई 2025 से फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने की उम्मीद है। खबर है कि एक नवंबर को प्रदेश के स्थापना दिवस सीएम मोहन यादव 3 फीसदी महंगाई भत्ता वृद्धि का ऐलान कर सकते है जिसके बाद महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा । नई दरें जुलाई से लागू होंगी ऐसे में जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर का भी एरियर मिलेगा।बढ़े हुए डीए का लाभ नवंबर की सैलरी के साथ दिसंबर में दिया जा सकता है। एरियर की राशि एकमुश्त देने की बजाय चार किस्तों में दिसंबर से मार्च तक दी जा सकती है। इससे हर महीने लगभग 125 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।  एरियर समेत कुल वित्तीय भार करीब 600 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा।

Madhya Pradesh : पेंशनर्स की महंगाई राहत में हो चुकी है वृद्धि

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 4.50 लाख पेंशनर्स को सौगात देते हुए महंगाई राहत में 2 से 6 फीसदी वृद्धि की है। राज्य सरकार ने छठवें वेतनमान का लाभ ले रहे पेंशनर्स की मंहगाई राहत की दर को 6 फीसदी बढाते हुए 246% से 252% कर दिया है। वहीं सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे पेंशनर्स की डीआर 2 फीसदी बढ़ाते हुए 53% से बढ़ाकर 55% कर दी गई है। नई दरें सितंबर 2025 से लागू होंगी, ऐसे में अक्टूबर से खाते में बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ मिलेगा।इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।इधर, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने राज्य सरकार से पेंशनरों की महंगाई राहत जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ जुलाई से सितंबर तक का एरियर देने की मांग की है।

अबतक इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ चुका है डीए

दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और राहत की दरों में 3% की वृद्धि की थी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों ने भी डीए वृद्धि की घोषणा करना शुरू कर दिया है। अबतक राजस्थान, गुजरात, बिहार, सिक्किम, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश , हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, असम, झारखंड, अरूणाचल प्रदेश ,ओडिशा और जम्मू सरकार ने अपने कर्मचारियों पेंशनरों का DA बढ़ा दिया है। बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनर्स की पेंशन में अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया जाएगा ।