Hindi News

नशे का कारोबार करने वालों का बड़ा भंडाफोड़, मंदसौर में नई आबादी पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
MP: मंदसौर में नई आबादी पुलिस ने लगभग 1380 लीटर शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक आरोपी मंदसौर का निवासी है।
नशे का कारोबार करने वालों का बड़ा भंडाफोड़, मंदसौर में नई आबादी पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

MP: मंदसौर में नई आबादी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर एक जबरदस्त कार्रवाई की है। नई आबादी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक यह शराब लगभग 1380 लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 4 लाख 12 हजार रुपए बताई जा रही है।

आपको बता दें, शराब को मारुति सुजुकी सुपर केरी टर्बो वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे से एक आरोपी मंदसौर का निवासी है, जबकि अन्य पांच बाहर के हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं।

कमल पिता रूगनाथ चंद्रवंशी (निवासी चल्दु, थाना जीरन, जिला नीमच), युवराज पिता जोजन सिंह (निवासी लसूडिया, थाना सलसलाई जिला, शाजापुर), अर्जुन पिता रूगनाथ चंद्रवंशी (निवासी चल्दु, थाना जीरन, जिला नीमच), जगदीश पिता बापू लाल मीणा ( निवासी बारावरदा, थाना धमोतर, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान), शंकर पिता हरजीत मीणा ( निवासी बारावरदा, थाना धमोतर, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान) श्रवण सिंह (निवासी रामटेकरी, मंदसौर) ।

पुलिस इन सभी आरोपियों से लगातार कड़ी पूछताछ कर रही है। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध शराब कारोबार किस प्रकार संचालित हो रहा था और उसके पीछे कौन अन्य लोग शामिल है, जिनके बारे में अब तक पता नहीं चला है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews