मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर! हो सकते है कई बड़े फैसले

मोहन कैबिनेट बैठक में सोलर पंप सब्सिडी के साथ ‘मिशन वात्सल्य’ के बदलाव समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 18 नवबंर को मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में 8 अहम प्रस्ताव रखें जाएंगे। कैबिनेट मीटिंग में किसानों को भी सौगात मिल सकती है।बैठक में एक किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी पर सोलर पंप देने के प्रस्ताव पर भी रखा जाना है।इसके अलावा आमजन के हित के लिए भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?

  • किसानों को मिलने वाले सोलर पंप को लेकर ऊर्जा विभाग का प्रस्ताव आ  सकता है। जितने हॉर्स पावर का बिजली कनेक्शन उतने हॉर्स पावर का सोलर पंप देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा।वित्त विभाग ने इस सुझाव को सैद्धांतिक रूप में सहमति दे दी है।ऊर्जा विकास निगम को अब तक लगभग डेढ़ लाख किसानों से सोलर पंप लगाने के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • ‘मिशन वात्सल्य’ योजना में बदलाव का प्रस्ताव। केंद्र से 60 फ़ीसदी और राज्य से 40 फ़ीसदी राशि देने का प्रस्ताव, योजना के तहत सरकार उन बच्चों को हर महीने 4000 देती है जिनके माता-पिता या फिर पिता नहीं है। इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की वित्तीय मदद करना है।इस योजना को साल 2021 में कोविड महामारी के दौरान शुरू किया गया था।
  • स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
  • लोकायुक्त संगठन में विधि सलाहकार की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे सीएम मोहन यादव श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान पहुंचेंगे।यहां 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ करेंगे।
  • 10:50 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और कैबिनेट की अहम बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1 बजे सीएम मध्यप्रदेश यात्री परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 2 बजे टूरिज्म बोर्ड की बैठक में मध्य प्रदेश टूरिज्म की ब्रांडिंग, नए सर्किट्स, पर्यटन स्थलों के विकास और राज्य को एक ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा ।
  • शाम 4 बजे सीएम मोहन यादव दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर! हो सकते है कई बड़े फैसले - MP Breaking News