Hindi News

MP Tourism: ये है मध्य प्रदेश का सबसे सुंदर गांव, यहां घूमने दूर-दूर से आते हैं लोग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के अलावा प्राकृतिक सुंदरता का भंडार है। आज हम आपको यहां के सबसे सुंदर गांव के बारे में बताते हैं।
MP Tourism: ये है मध्य प्रदेश का सबसे सुंदर गांव, यहां घूमने दूर-दूर से आते हैं लोग

MP Tourism: मध्य प्रदेश भारत का सांस्कृतिक रूप से समृद्ध एक प्रसिद्ध राज्य है। भारत के मध्य में बसे इस राज्य की संस्कृति, परंपरा, खूबसूरती, पर्यटक स्थल और इतिहास हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता आया हैं।

अगर घूमने फिरने की बात आती है तो मध्य प्रदेश में कई सारे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करते हैं। इसके अलावा यहां प्राकृतिक रूप से समृद्ध कई खूबसूरत स्थान भी मौजूद है। इन स्थानों की खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के सबसे सुंदर गांव के बारे में बताते हैं जो ओरछा के पास निवाड़ी जिले में मौजूद है।

ये है मध्य प्रदेश का सबसे सुंदर गांव

यह गांव इतना खूबसूरत है कि विश्व पर्यटन संगठन ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का किताब इस जगह को दिया है। इस सबसे सुंदर गांव का नाम लाड़पुरा है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है और यहां के खूबसूरत नजारे लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं।

बेतवा किनारे बसा है लाड़पुरा

यह सुंदर सा गांव मुरारी और बेतवा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। नदी के किनारे होने की वजह से इसकी सुंदरता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। गांव के आसपास ऊंची ऊंची पहाड़ियां और हरे भरे जंगल है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास होगा।

नजर आएगी बुंदेलखंड शैली

इस गांव में बुंदेलखंड की पुरानी शैली में घर बने हुए हैं। अगर आप पारंपरिक ग्रामीण भोजन खाना चाहते हैं तो आपके यहां पर वह भी मिल जाएगा। पर्यटन को देखते हुए यहां पर होमस्टे बने हुए हैं जहां ठहरकर आप ग्रामीण जीवन का आनंद उठा सकते हैं।

कैसे जाएं

अगर आप मध्य प्रदेश के इस सबसे सुंदर गांव में जाना चाहते हैं तो यह ओरछा से 7 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। झांसी से इसकी दूरी 20 किलोमीटर पड़ती है। आप आसानी से बस, टैक्सी या ऑटो से यहां पहुंच सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews