एमपी मौसम : नया सिस्टम सक्रिय, अगले 3 दिन छाए रहेंगे बादल, 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

अगले 3 दिन दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं, लेकिन अगले हफ्ते से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।
mp Weather Update

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश में भले ही 2 दर्जन से ज्यादा जिलों से मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन वेस्टर्न डिस्ट्रर्बेंस और चक्रवात के सक्रिय होने के चलते 21 जिलों से मानसून की विदाई अटक गई है, ऐसे में अगले 3 दिन दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में बारिश बंद होते ही अगले हफ्ते से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। संभावना है कि 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे तो दिन का तापमान 33-34 डिग्री के बीच रह सकता है।

Madhya Pradesh के इन जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो हवाओं के साथ कुछ नमी आने के कारण जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • अगले 24 घंटे में जबलपुर,, पांढुर्ना, सीधी, सिंगरौली कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी,  उमरिया, शहडोल, नर्मदापुरम, हरदा , बैतूल और अनूपपुर में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
  • ग्वालियर में 9-10अक्टूबर हवा में नमी आने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।11-12 अक्टूबर को दिन में गर्मी लेकिन रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा।

वर्तमान में सक्रिय है ये Weather System

वर्तमान में अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।उत्तरी तमिलनाडु से केरल होकर इस चक्रवात तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पश्चिमी अफगानिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।अरब सागर में बने चक्रवात के बुधवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के आसार हैं, जिसके कारण नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

अबतक इन जिलों से Monsoon विदा

अबतक दक्षिण-पश्चिम मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी ,श्योपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना समेत 35 जिलों से विदा हो गया है। अनुमान है कि इसी हफ्ते पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
एमपी मौसम : नया सिस्टम सक्रिय, अगले 3 दिन छाए रहेंगे बादल, 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल