Hindi News

Ladli Behna Yojana : इंदौर की हजारों लाड़ली बहनों को नहीं मिलेगा 1-1 हजार का लाभ, ये है वजह

Written by:Ayushi Jain
Published:
Ladli Behna Yojana : इंदौर की हजारों लाड़ली बहनों को नहीं मिलेगा 1-1 हजार का लाभ, ये है वजह

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : 10 जून को मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा मिलने वाला है। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान संस्कारधानी जबलपुर से लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि जारी करेंगे। बहनें अगले दिन 11 जून को इस राशि का बैंक से आहरण कर सकेंगी।

Ladli Behna Yojana : इंदौर की हजारों बहनों के खातों में नहीं जाएगा कल पैसा 

लेकिन अभी बड़ी जानकारी सामने आई है बताया जा रहा है कि इंदौर की करीब 34 हजार बहनों को इस राशि से वंचित रहना पड़ेगा। दरअसल, इंदौर की 34 हजार 858 ऐसी लड़ली बहना हैं, जिनके खाते लिंक नहीं किए जा सके हैं इस वजह से उनके खातों में राशि नहीं जमा की जा सकेगी।

ये है वजह 

आपको बता दे, इस योजना के लिए जिले में 4 लाख 39 हजार 223 महिलाओं को योजना के लिए पात्र घोषित किया गया है। लेकिन इनमें से कई हजार महिलाओं के खाते लिंक नहीं किए गए है। टेक्निकल समस्याओं के कारण ऐसा हुआ है।

इस वजह से उन महिलाओं के खातों में कल पैसे नहीं आएंगे। हालांकि कुछ समय बाद उन महिलों के खातों में पैसे डलवा दिए जाएंगे। इसको लेकर विभाग ने प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है। गौरतलब है कि लाड़ली बहन योजना के लिए विभिन्न बैंकों में देर रात तक डीवीटी की प्रक्रिया कराई जा रही है।

आपको बता दे, इससे पहले कई महिलाओं के खातों में प्रदेश सरकार ने शगुन के नाम पर 1 रूपये जमा करवाए थे। वहीं अब 10 जून के दिन लाड़ली बहनों के खातों में राशि जमा करवाई जाएगी। योजना में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।

 

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews