Hindi News

21 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Oppo का नया स्मार्टफोन, AI फीचर्स से होगा लैस, मिलेगा दमदार कैमरा, जानें डिटेल 

Published:
Oppo Find X8 कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होगा। आइए जानें फोन में क्या खास मिलने वाला है?
21 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Oppo का नया स्मार्टफोन, AI फीचर्स से होगा लैस, मिलेगा दमदार कैमरा, जानें डिटेल 

Oppo New Smartphone: ओप्पो भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन “Oppo Find X8” सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। तारीख का ऐलान भी कंपनी ने कर दिया है। 21 नवंबर को अपने खास फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ फोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। चीन में इसकी बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है।

बाली, इंडोनेशिया में लॉन्च ईवेंट का आयोजन होगा। ग्राहक मात्र 999 रुपये में स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कर सकते है। गिफ्ट बॉक्स में एक ओप्पो Enco Air 3 प्रो, ओप्पो 80W SUPERVOOC कार्ड चसर्जर और 1 मीटर का टाइप-सी VOOC केबल मुफ़्त में मिलेगा।

oppo find x8

डिजाइन और कलर वेरिएन्ट (Oppo Find X8 Design)

इस सीरीज में दो मॉडल शामिल है। दोनों की डिजाइन भी लोगों को आकर्षित करती है। फाइन्ड X8 में फ्लैट फ्रंट, बैक और फ्रेम मिलता है। वहीं प्रो मॉडल में माइक्रो क्वाड कर्वड फ्रंट और बैक के साथ-साथ हल्का Curved फ्रेम भी मिलता है। सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी बैक भी दिया गया है। बेस मॉडल तीन कलर वेरिएन्ट में आएगा- स्टार ग्रे, शेल पिंक और स्पेस ब्लैक। वहीं प्रो वेरिएन्ट पर्ल व्हाइट और स्पेस बैक वेरिएन्ट में आएगा।

oppo find x8

 प्रोसेसर और बैटरी पैक 

ओप्पो फाइन्ड एक्स8 सीरीज MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैसस होगा। यह एंड्रॉयड 15 Color OS 15 पर संचालित होगा। दोनों मॉडल 80W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है। बेस मॉडल में 5630mAh और प्रो मॉडल में 5910mAh बैटरी मिल सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह पावरफुल AI से लैस होगा।

oppo find x8

इन फीचर्स को भी जान लें (Oppo Find X8 Specification) 

बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT700 OIS मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग जेएन5 अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल LYT600 पेरिस्कोप OIS रियर कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल IMX615 फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT808 OIS मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग जेएन1 अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल LYT600 पेरिस्कोप और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोर IMX858 रियर कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। इसके अलावा दोनों मॉडल में आईपी68+आईपी69 रेटिंग मिलेगी, जो फोन को पानी और गंदगी से प्रोटेक्ट करेगा।