Hindi News

आ रहा है Xiaomi 15, लॉन्च डेट कन्फर्म, फीचर्स भी लीक, मिलेगा पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा, जानें डिटेल 

Published:
29 अक्टूबर को Xiaomi 15 लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं।
आ रहा है Xiaomi 15, लॉन्च डेट कन्फर्म, फीचर्स भी लीक, मिलेगा पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा, जानें डिटेल 

Xiaomi New Smartphone: शाओमी में मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। 10 अक्टूबर को Xiaomi 15 लॉन्च होगा। इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। कंपनी ने टीज़र भी जारी कर दिया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा। नई नए अपडेट भी देखने को मिलेंगे।

शाओमी 15 और शाओमी 15 प्रो बड़ी बैटरी, नई डिजाइन और बेहतर परफॉरमेंस के साथ आएगा। जो मार्केट में कई डिवाइसेस को टक्कर दे सकता है। इसमें कई AI फीचर्स भी मिल सकते हैं। प्रो मॉडल 6100mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi 15

शाओमी 15 के बारे में (Xiaomi 15 Features) 

स्मार्टफोन 6.37 इंच 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.38mm बेजेल्स के साथ आ सकता है। यह Leica ऑप्टिक्स के साथ सकता है। 50 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट 3.2X टेलिफोटो मैक्रो रियर कैमरा मिलेगा। 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। 5500mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में NFC, IP68 या IP69 रेटिंग, आईआर ब्लास्टर, मेटल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिल सकता है।

Xiaomi 15

शाओमी 15 प्रो मॉडल के बारे में (Xiaomi 15 Specs)

प्रो मॉडल 2K LTPO माइक्रो क्वाड कर्वड डिस्प्ले मिलेगा। एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और मेटल फ्रेम मिलने की संभावना है। 6100mAh बैटरी कन्फर्म हो चुकी है। चार्जिंग सपोर्ट बेस मॉडल जैसा ही होगा। 50 मेगापिक्सल OIS 5X पेरिस्कोप कैमरा 10X लूज़लेस हाइब्रिड ज़ूम के साथ मिल सकता है। इसके अलैया 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल रियर मेन कैमरा मिल सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews