Hindi News

कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते कई देश फिर LOCKDOWN की कगार पर, रूस मे 30 अक्टूबर से फिर बंद

Written by:Harpreet Kaur
Published:
कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते कई देश फिर LOCKDOWN की कगार पर, रूस मे 30 अक्टूबर से फिर बंद

डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण ने पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है,अब तक पूरी दुनिया के देश इस संक्रमण से पूरी तरह छुटकारा नही पा पाए है। अब एक बार फिर दुनिया के कई देशों में एक बार कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। रूस, चीन और अमेरिका सहित कुछ देशों में कोरोना महामारी ने फिर भयावह रूप लेना शुरू कर दिया है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में केस बढ़ने के बाद एक फिर लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। शहर में रेस्तरां, कैफे और अन्य गैर-जरूरी श्रेणियों की दुकानें, प्रतिष्ठान और संस्थान 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक बंद रहेंगे। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35,660 नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन में
37,678 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा चिली में भी जुलाई के बाद से एक दिन में सबसे अधिक 2,056 नए मामले दर्ज किए हैं।

चीन में फिर कोरोना आउटब्रेक, हजारों लोगों पर लगाया lockdown, दुनियाभर में चिंता

कोरोना का जनक कहे जाने वाले चीन में भी फिर एक बार कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। बीते 24 घंटों के दौरान चीन में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले मिले हैं। वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 24.33 करोड़ पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 50 लाख के करीब पहुंच गई है। दुनिया भर में अभी तक 6.78 अरब टीके लगाए जा चुके हैं। वही ब्रिटेन में डेल्टा प्लस का कहर जारी है। ब्रिटेन में बीते कुछ दिनों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। डेल्टा स्ट्रेन का सब-स्ट्रेन, डेल्टा स्ट्रेन से ज्यादा घातक है। इसकी संक्रमण क्षमता मुख्य डेल्टा वेरियंट से 15 फीसदी ज्यादा है। अमेरिका अभी तक कोरोना महामारी से सबसे प्रभावित रहा है। जहां संक्रमितों की संख्या 4.54 मिलियन और मृतकों की संख्या 7.35 लाख पहुंच गई है। इसके अलावा संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान (3.41 करोड़) पर है।ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.17 करोड़, ब्रिटेन में 87.75 लाख, रूस में 80.78 लाख, तुर्की में 78.26 लाख और फ्रांस में 72.21 लाख हो गई है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews