Hindi News

कर्मचारियों को फिर मिलने वाली है खुशखबरी, 2.60 लाख तक बढ़ेगी सैलरी! जानिए कैसे?

Written by:Pooja Khodani
Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central government employees) को  एक और अच्छी खबर मिलने वाली है।जल्द सैलरी में एक बार फिर इजाफा होने वाला है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर से 3 से 4 फीसदी तक बढ़ सकता है।  अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में अगस्त में 1 लाख से लेकर 2.60 लाख तक की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल कर्मचारियों को 34% DA मिल रहा है।

यह भी पढ़े.. MP: शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, छुट्टियों पर रोक, आवेदन भी निरस्त

दरअसल,  मार्च 2022 के AICPI इंडेक्स आंकड़ों के आने के बाद से DA में 3% वृद्धि होना तय माना जा रहा है।हालांकि  अभी 3 महीने के आंकड़े आना बाकी है।  जून तक के आंकड़े आने के बाद केंद्र सरकार जुलाई में इसकी समीक्षा करेगी और अंतिम फैसला लेगी। अगर 3-4 प्रतिशत और बढ़ता है तो यह 37% या फिर 38% पार करेगा और सैलरी में भी 2.60 तक उछाल देखने को मिलेगा। इसका लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से DA मिलता है, ऐसे में वे अपने हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन कर सकते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदाहरण के तौर पर,  अगर सरकार 4% डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% से 38% हो जाएगा, ऐसे में बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38% महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये डीए के मिलेंगे और प्रतिमाह सैलरी में 2,276 रुपये का इजाफा होगा यानी वार्षिक वेतन में 27,312 रुपये बढ़ेंगे यानि कुल सालाना DA 2,59,464 रुपए होगा।इसी तरह 18000 वालों को भी 8640 रुपए महीना और 1,03,680 का सालाना लाभ मिलेगा।वही अलग अलग सैलरी वालों के हिसाब से डीए की गणना की जाएगी।अगर किसी की सैलरी 20000 रुपए है तो 4 फीसदी के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 14% की वृद्धि, 10 महीने का एरियर भी मिलेगा, बढ़ेगी सैलरी

आमतौर पर साल में 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। पहली वृद्धि जनवरी से जून तक और दूसरी जुलाई से दिसंबर में होती है, जो की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से तय होता है।  All India Consumer Price Index से महंगाई की तुलना में कर्मचारियों के भत्ते का आंकलन किया जाता है, श्रम मंत्रालय इन आंकड़ों को जुटा कर फिर नबंर्स जारी करती है जिसके आधार पर डीए में बढ़ोत्तरी होती है।महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी से तय किया जाता है इसके लिए एक फॉर्मूला भी तय है।  इसके लिए महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews