Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानिए ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानिए ताजा अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स (central employees-pensioners) के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees Salary Hike) को जल्द  बड़ा तोहफा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल 2022 में केंद्र की मोदी सरकार  कर्मचारियों का एचआरए भत्ता बढ़ा सकती है।इससे 11.56 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की  सैलरी में 8100 रुपए तक का इजाफा होगा। यानि 7th Pay Commission के तहत जब डीए 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो HRA भी बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़े.. पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं रुकेगी दिसंबर-जनवरी की पेंशन, जानें ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees Salary Hike) को नए साल 2022 में एक और भत्ते की सौगात मिल सकती है। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने सरकार के सामने 1 जनवरी 2021 से HRA बढ़ाने की मांग रखी है और वित्त मंत्रालय ने भी एक प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड (Railway Board) को भेजा है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द इसे हरी झंडी दी जा सकती है और नए साल 2022 में 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर ताजा अपडेट, जल्द मिलेगा 1 करोड़ को लाभ!

इससे सैलरी में 8100 रुपए तक की बढ़ोत्तरी होगी।ये बढ़ोतरी जनवरी, 2022 से लागू की जा सकती है यानी नए साल से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। DoPT के नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र था कि जब DA 25 फीसदी के मार्क को क्रॉस कर जाएगा तो HRA खुद रिवाइज होकर 27 फीसदी हो जाएगा और जब महंगाई भत्ता 50 फीसदी क्रॉस करेगा तो HRA भी रिवाइज होकर 30 फीसदी पहुंच जाएगा।  इसकी दर 8, 16, 24 प्रतिशत से बढ़कर 9, 18 और 27 प्रतिशत होगी।

ऐसे समझे HRA का पूरा कैलकुलेशन

  • डीए 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो HRA भी बढ़ जाएगा।इसकी दर 8, 16, 24 प्रतिशत से बढ़कर 9, 18 और 27 प्रतिशत हो जाएगी।
  • कर्मचारियों को न्यूनतम 5400 रुपए और अधिकतम 8100 रुपए महीने का फायदा होगा।
  • उदाहरण के तौर पर,  अगर किसी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो उसे लगभग 5400 रुपये से 8100 रुपये प्रति माह का HRA का लाभ मिलेगा।
  • 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर ‘X’ कैटेगरी में आते हैं।
  • जिनकी जनसंख्या 5 लाख से अधिक है, वे ‘Y’ श्रेणी में आते हैं।
  • 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी में आते हैं।
  • तीनों श्रेणियों के लिए न्यूनतम एचआरए 5400, 3600 और 1800 रुपये होगा। व्यय विभाग के अनुसार, जब महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, तो अधिकतम मकान किराया भत्ता 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews