7th Pay DA Hike 2025 : केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन जनवरी और जुलाई में किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही (जनवरी से जून/ जुलाई से दिसंबर ) के आंकड़ों पर निर्भर करता है।यह आंकड़े हर महीने की 30 या 31 तारीख को जारी किए जाते है।
जनवरी 2025 से केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का 2% महंगाई भत्ता बढ़ा गया, जिसके बाद दर 55% पहुंच गई है। अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जो कि श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से जून के CPI-IW सूचकांक के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। अबतक जनवरी फरवरी मार्च के आंकड़े आ चुके है और 30 मई को अप्रैल के अंक आना है जिसके बड़ा संकेत मिलेगा।
जनवरी से मार्च के आंकड़ों पर नजर, 30 मई को आएंगे अप्रैल के अंक
- जुलाई 2025 में कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा यह श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से जून के CPI-IW सूचकांक के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।अभी तक जनवरी फरवरी और मार्च महीने के अंक सामने आए है।
- जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 था लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया हालांकि मार्च में 2 अंक की बढ़त के साथ वापस 143.0 पर पहुंच गया है, जिससे डीेए स्कोर 57.06% पहुंच गया है।
- अभी अप्रैल मई व जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।हालांकि 30 मई को अप्रैल के अंक आ जाएंगे जिससे जुलाई में कितना डीए बढ़ेगा इसका संकेत मिल जाएगा।
55% से बढ़कर डीए 57% होगा या 58%?
- अगर अगले 3 महीनों (अप्रैल मई जून 2025 ) में AICPI अंक में उछाल आता है और डीए स्कोर 58% से पार पहुंचता है तो 3% की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन अगर अंक में गिरावट आई तो जनवरी की तरह 2% तक डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- 2 फीसदी बढ़ने पर डीए जुलाई 2025 से 55% से बढ़कर 57 और 3 फीसदी बढ़ने पर 58% पहुंचने का अनुमान है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि जुलाई में कितने फीसदी डीए बढ़ेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 57% डीए होने पर यह 10,260 रुपये और 58% डीए पर यह 10,440 रुपये मिलेंगे।
कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता?
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
- यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
- पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





