Hindi News

मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन, किसान आंदोलन से आए थे चर्चा में

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन, किसान आंदोलन से आए थे चर्चा में

डेस्क रिपोर्ट। मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया, दीप किसान कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली में लाल किला पर हुई हिंसा के बाद चर्चा में आए है। बताया जा रहा है कि, सिंघु बॉर्डर के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दीप का निधन हुआ है। दीप अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में दीप सिद्धू सवार थे। दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी ट्राले से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी दुर्घटनास्थल का नजारा देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें .. बोर्ड परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू

दीप सिद्धू उस समय सुर्खियों में आए जब किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर उपद्रव हुआ था केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा में उन्हें प्रमुख रूप से आरोपी बनाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। दीप सिद्धू के निधन की खबर आते ही पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस इस खबर से स्तब्ध रह गए हैं। हालांकि देर तक लोग एक दूसरे से उनके निधन की खबर की पुष्टि करते रहे, किसी को भी इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा था, दीप के निधन की खबर के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने ट्वीट कर शोक जताया। चरणजीत चन्नी ने ट्वीट कर लिखा- जाने माने एक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के निधन काफी दुखद है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews