Hindi News

इन कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने रूपए, महंगाई भत्ता वृद्धि पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
अब स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रुपये की वृद्धि की जा रही है, इसके बाद स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
इन कर्मचारियों को  तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने रूपए, महंगाई भत्ता वृद्धि पर भी अपडेट

Honorarium Hike 2025 : एक तरफ छत्तीसगढ़ की विष्णु साय सरकार ने स्वच्छता दीदियों को मानदेय वृद्धि का तोहफा दिया है, वही दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार ने भी स्पेशल पुलिस ऑफिसर को वेतनवृद्धि की सौगात दी है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और राहत को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है।

छग नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा के ठीक पहले सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए वर्तमान में राज्य के नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं, इन्हें 7200 रुपये मानदेय दिया जाता है, लेकिन अब स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रुपये की वृद्धि की जा रही है, इसके बाद स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

जम्मू सरकार ने पुलिस अफसरों का मानदेय बढ़ाया

  • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को तोहफा देते हुए मासिक मानदेय बढ़ाया गया। नए भर्ती किए गए एसपीओ को अब 12,000 रुपये प्रति माह, पांच साल की सेवा वाले को 18,000 रुपये, 15 साल की सेवा वाले को 24,000 रुपये और 30 साल की सेवा वाले को 30,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों को देय महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। यह संशोधन 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा।कैबिनेट ने यह भी सिफारिश की है कि मार्च के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र बुलाया जाना चाहिए।

CG CM POST

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !