Hindi News

DA Hike 2025 : बजट के बाद कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी सौगात! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

Written by:Pooja Khodani
Published:
माना जा रहा है कि AICPI इंडेक्स के आधार पर केन्द्र सरकार नए साल में DA को 53 फीसदी से बढ़ाकर 56 फीसदी कर सकती है, इससे कर्मचारियों के मासिक वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। पेंशनभोगियों की पेंशन में भी बड़ा बदलाव होगा।
DA Hike 2025 : बजट के बाद कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी सौगात! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

7th Pay Commission DA Hike 2025 : केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान फरवरी मार्च और सितंबर अक्टूबर के आसपास होता है।

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2024 से 53 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है और अब जनवरी 2025 से नई दरें जारी होना है। साल 2024 की बात करें तो जनवरी 2024 से 4% तो जुलाई से 3% DA बढ़ाया गया था। उम्मीद है कि इस बार भी महंगाई भत्ते और राहत में 3 से 4 फीसदी की फिर वृद्धि हो सकती है। इसका ऐलान होली के आसपास मार्च में होने की संभावना है।यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।

DA Hike 2025: 56 फीसदी पहुंच सकता है महंगाई भत्ता

  • जुलाई 2024 से 46 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है। अब अगला डीए जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है, जो कि AICPI इंडेक्स के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। जुलाई से अक्टूबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो AICPI Index अंक 144.5 और DA स्कोर 55.05% पहुंच चुका है।
  • इन आंकड़ों के मुताबिक,  डीए में 3% वृद्धि होना तय है, जिसके बाद डीए 53 से बढ़कर 56 फीसदी पहुंच जाएगा। हालांकि अभी नवंबर दिसंबर के आंकड़े आना बाकी हैं।उम्मीद है कि नवंबर दिसंबर के अंक अब एक साथ जनवरी में कभी भी रिलीज किए जा सकते है।इसके बाद फाइनल होगा डीए में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी।

जानें DA Hike पर कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

  • डीए और डीआर वृद्धि का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100
  • उदाहरण के तौर पर, जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें 3 फीसदी डीए बढ़ने पर 540 रुपये और 2,50,000 रुपये की अधिकतम सैलरी पाने वालों को 7,500 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी। पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनकी पेंशन में 270 से 3,750 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews