Hindi News

IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों के DM बदले, आदेश जारी 

Published:
राज्य सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। कई जिलों में नए कलेक्टर और डीएम नियुक्त किए गए हैं। निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों के DM बदले, आदेश जारी 

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्लूरी सीताराम राजू, गुंटूर विशाखापट्टनम और काकीनाडा के कलेक्टर बदले गए हैं। राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 मार्च को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी सागिली शान मोहन को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आंध्र प्रदेश इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट बोर्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह काकीनाडा के कलेक्टर और जिला पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईएएस अधिकारी सी.एम साईकांत वर्मा को कलेक्टर एवं जिला पदाधिकारी गुंटूर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थमीम अंसारिया के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे।

कौन बना किस जिले का कलेक्टर?

आईएएस अधिकारी मुत्तिमबाकू अभिशिक्त किशोर को विशाखापत्तनम का नया कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एम. एन हरेनधीर प्रसाद को काकीनाडा का नया कलेक्टर और डीएम बनाया गया है। अल्लूरी सीताराम राजू जिले कलेक्टर एवं डीएम पद की जिम्मेदारी निशांति टी को नियुक्त किया गया है, जो पहले डॉ बीआर कोनासीमा जिले के संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

  • अल्लूरी सीताराम राजू जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत दिनेश कुमार ए.एस को आंध्र प्रदेश औद्योगिक अवसंरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • थमीम अंसारिया को स्कूल शिक्षा के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews