MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

“ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” नारों के साथ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, सांसदों ने निकाला विरोध मार्च, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

इंडिया गठबंधन ने नेताओं ने कहा ज्ञानेश कुमार देश का गद्दार है, उसका इस्तीफा और गिरफ्तारी होनी चाहिए, सांसदों ने कहा पीएम मोदी और अमित शाह कुछ भी कर लें, 'वोट चोरी' के एजेंट ज्ञानेश को जेल जाना ही होगा।
CEC Gyanesh Kumars resignation Demand INDIA Alliance MP protest

CEC Gyanesh Kumars resignation Demand INDIA Alliance MP protest

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ने जोर पकड़ लिया है, विपक्षी पार्टियों के संगठन INDIA गंठबंधन ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने आज अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे, बावजूद इसके राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़कर अपना आक्रोश जताया।

संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च 

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और इस्तीफे की मांग तेज हो गई है, आज विरोध जताते हुए इंडिया गठबंधन पार्टियों ने संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक पैदल मार्च निकाला,  मार्च में शामिल सांसद “ज्ञानेश  कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली है

विरोध मार्च में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आज़ादी के बाद जनता को वोट का अधिकार मिला था, जिसे मोदी सरकार ख़त्म करने की कोशिश कर रही है। CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली है। ज्ञानेश कुमार वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं। इससे लोकतंत्र-संविधान ख़त्म हो जाएगा और तानाशाही कायम होगी। INDIA गठबंधन के लोग इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम लड़ते रहेंगे और जीतेंगे।

ज्ञानेश कुमार को ‘वोट चोरी’ का ज्ञान देने वाले सबसे बड़े चोर 

खड़गे ने कहा ज्ञानेश कुमार तो चोर है ही लेकिन जिसने उसे ‘वोट चोरी’ का ज्ञान दिया, वो सबसे बड़े चोर हैं। इन चोरों के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। आज देश की जनता जान रही है कि उनके वोट चोरी हो रहे हैं और उनकी आजादी ख़त्म हो रही है। गांधी जी, नेहरू जी, अंबेडकर जी और बाकी नेताओं की मेहनत से संविधान बना था, लेकिन ये सरकार उसे ख़त्म करने पर तुली है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
"ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" नारों के साथ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, सांसदों ने निकाला विरोध मार्च, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी