Hindi News

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! इस हफ्ते चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट-शेड्यूल, कई रद्द, भारत गौरव ट्रेन पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
नए साल में दआईआरसीटीसी गोरखपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा, जिसमें यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
रेल यात्री कृपया ध्यान दें! इस हफ्ते चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट-शेड्यूल, कई रद्द, भारत गौरव ट्रेन पर भी अपडेट

Two new trains Dhanbad and Chopan express inaugurated from Bhopal station

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने नवंबर में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ विस्तार दिया गया है। गाड़ी संख्या 05625 कामाख्या रोहतक स्पेशल को 28 नवंबर तक, 05626 रोहतक कामाख्या स्पेशल 30 नवंबर, 05736 कटिहार जंक्शन अमृतसर स्पेशल 26 नवंबर तक, 05735 अमृतसर कटिहार जंक्शन स्पेशल 28 नवंबर तक, 05734 किशनगंज अमृतसर स्पेशल 27 नवंबर तथा 05733 अमृतसर किशनगंज स्पेशल29 नवंबर तक विस्तार दिया गया है । गाड़ी संख्या 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी 4 दिसंबर , 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी गाड़ी 5 दिसंबर ,55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 5दिसंबर और 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 6 दिसंबर निरस्त रहेगी।

नवंबर में चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 04481-82 जींद-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 नवंबर, 23 नवंबर, 25 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर व पांच दिसंबर को रहेगा। गाड़ी नंबर 04482 जींद से सुबह साढ़े दस बजे रवाना होगी, जो उचाना, घसाे, नरवाना, कलायत, कैथल, टीक के रास्ते दोपहर 1:20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।वापसी में 04481 कुरुक्षेत्र से दोपहर दो बजे जींद के लिए रवाना होगी, जो वापसी में शाम को लगभग पांच बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।
  • अमृतसर–सहरसा–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 04668: गाड़ी संख्या 04668 21 नवंबर 2025 को अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे के बाद सुबह 05:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में  04667 सहरसा से अमृतसर के लिए 23 नवंबर 2025 (एक ट्रिप) को सहरसा से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे बाद शाम 17:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
  • अमृतसर–पटना–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 04670 अमृतसर से पटना के लिए 20 नवंबर 2025 को 04670 अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 26 घंटे के बाद रात्रि 22:40 बजे पटना पहुँचेगी।04669 पटना से अमृतसर के लिए दिनांक 22.11.2025 को पटना से सुबह 01:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 28 घंटे के बाद सुबह 05:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
  • पटना साहिब स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 06:40 पर पटना से रवाना होगी और अगले दिन यानी 24 नवंबर को सुबह 04:15 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। वापसी में 25 नवंबर की रात 21:00 बजे श्री आनंदपुर साहिब से चलेगी और 23:30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 06007 एम.जी. रामचंद्रन (चेन्नई सेन्ट्रल)-बनारस विशेष गाड़ी 06 दिसम्बर 2025 को एम.जी.रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) से 04.15 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और बनारस 23.15 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 06008 बनारस से 11 दिसम्बर को 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी , सतना ,कटनी जं. जबलपुर जं., इटारसी, आमला, नागपुर, तीसरे दिन विजयवाड़ा से होते हुए एम.जी.रामचंद्रन (चेन्नई सेन्ट्रल) 23.30 बजे पहुंचेगी।

फरवरी तक रद्द रहेगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस- 01.12.25 से 25.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस- 01.12.25 से 25.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस- 05.12.25 से 27.02.206 तक
  • गाड़ी संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस- 07.12.25 से 01.03.26 तक
  • गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस- 02.12.25 से 27.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस- 03.12.25 से 28.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 06.12.25 से 28.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस- 04.12.25 से 26.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस- 04.12.25 से 26.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या  14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस- 02.12.25 से 24.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस- 03.12.25 से 02.03.26 तक
  • गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस- 01.12.25 से 28.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 01.12.25 से 27.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस- 03.12.25 से 01.03.26 तक
  • गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस- 01.12.25 से 23.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस- 02.12.25 से 24.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस- 04.12.25 से 26.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस- 05.12.25 से 27.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस- 01.12.25 से 26.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस- 02.12.25 से 27.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 01.12.25 से 02.03.26 तक
  • गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस- 02.12.25 से 03.03.26 तक
  • गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस- 01.12.25 से 25.02.26 तक
  • गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस- 03.12.25 से 27.02.26 तक

जनवरी से भारत गौरव स्पेशल, दक्षिण भारत के मंदिरों का कराएगी दर्शन

  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जनवरी 2026 में आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी जो दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाएगी। यह ट्रेन 3 से 14 जनवरी 2026 तक यानी 11 रात और 12 दिन की यात्रा कराएगी।
  • इसमें यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।ट्रेन में कुल 767 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें 49 सीटें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 70 सीटें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, और 648 सीटें स्लीपर श्रेणी में होंगी।इसके गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी सहित कई स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।
  • टूर पेकेज के तहत इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर 24,790 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 23400 रुपये है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42530 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 40,900 रुपये, कंफर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर 56,710 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 54,750 रुपये है। इस पैकेज में नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी व नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews