IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।गृह विभाग के आदेश के तहत, कुंभ मेला के एसएसपी राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा शाहजहांपुर के एसपी राजेश एस. को पदोन्नति के बाद चित्रकूट रेंज का डीआईजी बनाया गया है।इससे पहले शनिवार शाम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में 2 डीसीपी और 2 एसीपी के तबादले किए गए थे।
ये भी पढ़ें
1“पंजाबी नंबर वन बनने के लिए पैदा हुए हैं..” निवेशक सम्मेलन के समापन पर बोले सीएम भगवंत मान, उद्योगपतियों को दिया सहयोग का भरोसा
2IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक साथ 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
3कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बजट सत्र और कीमती जमीन निजी हाथों में सौंपने पर उठाए सवाल
4रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में GTB समेत चार अस्पतालों को मिलाकर बनेगा हेल्थ हब, मरीजों को एक छत के नीचे बेहतर इलाज देने की तैयारी
बिहार में भी 3 आईपीएस अफसरों के तबादले
- बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने भी तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी है।इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) का अपर महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।
- 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का एडीजी और परेश सक्सेना को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त सह एडीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।