Hindi News

इस दिन जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, आपके खाते में 2000 रुपये आएंगे या नहीं? ऐसे चेक करें

Written by:Pooja Khodani
Published:
PM Kisan 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को ई-केवाईसी (e KYC) कराना अनिवार्य है। इसके अलावा Farmer Registry, आधार बैंक खाते से लिंक, भूमि सत्यापन का कार्य भी पूरा होना जरुरी है।
इस दिन जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, आपके खाते में 2000 रुपये आएंगे या नहीं? ऐसे चेक करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। अबतक 21 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

क्या 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त?

नियम के अनुसार, हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय मार्च 2026 में पूरा हो रहा है। संभावना है कि 13 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं क्योंकि इस दिन पीएम मोदी असम दौरे पर रहेंगे। हालांकि कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार द्वारा अभी तक अगली किस्त की फाइनल तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

ई-केवाईसी समेत ये दस्तावेज जरूरी

  • e-KYC: केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। आप इसे पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • भू-लेखों का सत्यापन (Land Seeding): बैंक खाते और आधार के साथ आपकी जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना जरूरी है। ‘No’ स्टेटस होने पर पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • आधार और बैंक खाता लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए।
  • फार्मर रजिस्ट्री: अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं।
  • ​किसान आईडी (Farmer ID): कुछ राज्यों (जैसे यूपी, राजस्थान, एमपी) में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान आईडी’ को अनिवार्य किया जा रहा है, हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए मुख्य फोकस e-KYC पर ही है।

हेल्पलाइन नंबर्स: किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews