Hindi News

राशन कार्ड धारक 30 जून तक पूरा कर लें ये काम, वरना कट सकता है लिस्ट से नाम, नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज का लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
ई-केवाईसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से पूरा किया जा सकता है। ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए आपको अपने नजदीकी राशन दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। राशन दुकान पर मौजूद पीओएस मशीन के जरिए आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
राशन कार्ड धारक 30 जून तक पूरा कर लें ये काम, वरना कट सकता है लिस्ट से नाम, नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज का लाभ

Ration Card Holder : भारत के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपने अबतक राशन कार्ड की e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक- नो योर कस्टमर) प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो फटाफट करवा लें,क्योंकि इसकी लास्ट डेट 30 जून 2025 है। अगर यह काम समय पर नहीं हुआ, तो राशन कार्ड से नाम हट सकता है और मुफ्त या सस्ता राशन मिलना बंद हो सकता है।

दरअसल, भारत सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए 30 जून तक e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है, ऐसा नहीं करने पर आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है और आपको सस्ता या मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। इससे पहले सरकार ने e-KYC की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 रखी थी।अगर आपने केवायसी करवा ली है और फिर भी गलती से आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट से कट गया है, तो आप इलाके की राशन की दुकान या फूड सप्लाई ऑफिस में संपर्क करें। सही दस्तावेज़ (जैसे आधार, मोबाइल नंबर) साथ लेकर जाएं और दोबारा आवेदन करें।अगर आपके डॉक्यूमेंट्स में कोई गड़बड़ी है (जैसे आधार गलत, नंबर अपडेट नहीं), तो पहले उन्हें ठीक कराएं।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !